Advertisment

Punjab Election 2022 : आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Punjab Election 2022 : आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान ने नामांकन पत्र दाखिल किया Punjab Election 2022: AAP's chief ministerial candidate Bhagwant Mann files nomination papers

author-image
Bansal News
Punjab Election 2022 : आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान ने नामांकन पत्र दाखिल किया

धुरी। पंजाब आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने शनिवार को धुरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग पंजाब में सबसे बड़े मतों के अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। मान अपनी मां के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने आए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह धुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए इतिहास लिखने का वक्त है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि धुरी के लोग पंजाब में सबसे बड़े मतों के अंतर से इस सीट पर उन्हें विजयी बनाएंगे।’’ आप के नेता ने कहा कि धुरी के लोग बदलाव चाहते हैं।

Advertisment

इस पर मान ने कहा कि वह धुरी में रहते हैं

उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि उनकी पार्टी ने इस विधानसभा सीट से उन्हें नामित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘धुरी को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।’’ मान संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। धुरी, संगरूर लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, माफिया राज, महंगाई राज्य के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन पर इस निर्वाचन क्षेत्र से लापता रहने का आरोप लगाते हैं, इस पर मान ने कहा कि वह धुरी में रहते हैं और इस निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का दौरा करते हैं। अभी कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी धुरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वह फिर से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इस सीट से संगरूर के पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग को खड़ा किया है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

punjabi news Punjab news punjab elections dates 2022 punjab elections 2022 punjab elections punjab election date punjab election 2022 voting punjab election 2022 opinion poll punjab election 2022 news punjab election 2022 dates punjab election 2022 punjab election Punjab congress punjab assembly elections 2022 Punjab Assembly Election 2022 Punjab Assembly Election nomination file today nomination navjot sidhu nomination election 2022 dhuri nomination file today bhagwant mann sangrur bhagwant mann punjab bhagwant mann news bhagwant mann live bhagwant mann life bhagwant mann latest interview bhagwant mann files nomination from sangrur bhagwant mann files nomination bhagwant mann filed nomination bhagwant mann dhuri nomination bhagwant mann dhuri live bhagwant mann breaking news bhagwant mann aam aadmi party bhagwant mann
Advertisment
चैनल से जुड़ें