Advertisment

Punjab Congress: पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त हुए रावत, हरीश चौधरी नियुक्त किए गए नए प्रभारी

Punjab Congress: पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त हुए रावत, हरीश चौधरी नियुक्त किए गए नए प्रभारी Punjab Congress: Rawat relieved of Punjab's responsibility, Harish Chaudhary appointed new in-charge

author-image
Bansal News
Punjab Congress: पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त हुए रावत, हरीश चौधरी नियुक्त किए गए नए प्रभारी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए अपना नया प्रभारी नियुक्त किया है।वह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जगह पंजाब का प्रभार देखेंगे। रावत को आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया है, हालांकि उन्हें कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाये रखा गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरीश चौधरी की नियुक्ति की।

Advertisment

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि पार्टी, महासचिव के तौर रावत के योगदान की सराहना करती है।पंजाब प्रदेश कांग्रेस में पिछले कई महीनों से चल रही उठापटक की पृष्ठभूमि में रावत ने पिछले दिनों कांग्रेस आलाकमान से आग्रह किया था कि उन्हें राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि वह अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

हरीश रावत हरीश चौधरी पंजाब समाचार पंजाब राजनीति पंजाब कांग्रेस प्रभारी चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी world breaking news uttarakhand rain havoc uttarakhand assembly election 2022 state Punjab politics Punjab news hindi news Punjab news Punjab Congress Incharge punjab congress crisis news punjab assembly polls 2022 News national news latest india news india news in hindi india news india headlines India Breaking News Harish Rawat Wants to Quit Punjab inchargeship harish rawat news Harish Rawat Harish Chaudhary Covid-19 breaking news coronavirus breaking news chandigarh-politics Chandigarh Congress Incharge breaking news updates Breaking News Today breaking news october 22 Breaking News Live Breaking News 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें