Punjab BJP candidates: अब पंजाब की लिस्ट हुई जारी बीजेपी उम्मीदवारों का देखें नाम

चंडीगढ़। बीजेपी ने पंजाब चुनाव में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में जाति समिकरणों का पूरा ख्याल रखा है। पंजाब में 117 सीटों वाली विधानसभा में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं। जिसके नतीजें 10 मार्च को आएंगे। राज्य में इस बार भाजपा का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी व रा सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से गठबंधन है।
भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। #PunjabElection2022 pic.twitter.com/09K8So4Nm1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है उनमें किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS को शामिल किया गया है।
0 Comments