Advertisment

Pune Porsche Car Accident: बेटा छूटा तो बाप गिरफ्तार,2 लोगों की जान लेने वाले केस में पिता अरेस्ट,लड़के पर भी चलेगा केस

Pune Porsche Car Accident:पुणे में एक लग्जरी कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई थी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार किया था।

author-image
Kalpana Madhu
Pune Porsche Car Accident: बेटा छूटा तो बाप गिरफ्तार,2 लोगों की जान लेने वाले केस में पिता अरेस्ट,लड़के पर भी चलेगा केस

Pune Porsche Car Road Accident: पुणे में एक लग्जरी कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद आरोपी को कुछ शर्तों पर जमानत मिल गई।  इसपर अब उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कई सवाल खड़े किए थे।

Advertisment

अब महाराष्ट्र पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।  पुलिस ने मंगलवार को औरंगाबाद जिले से आरोपी नाबालिग लड़के के रियल एस्टेट डेवलपर पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ था एक्सीडेंट

कल्याणी नगर के एक रेस्तरां में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद दोनों पीड़ित स्कूटी पर घर लौट रहे थे।  जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  इसमें कहा गया है कि दोनों को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग से टकरा गई।

पिता पर क्या है आरोप

हादसे के समय पोर्शे कार 200 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता विशाल ब्रह्मा रियल्टी नाम से कंपनी चलाते हैं। आरोपी नाबालिग ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और पार्टी करने के बाद वह लौट रहा था।

Advertisment

इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट भी की है।  आरोपी पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को पोर्शे क्यों चलाने दी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के उन्होंने अपने बेटो के कार चलाने दी यह लापरवाही है।

जिस पब में नाबालिग लड़के को शराब परोसी गई थी, उस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पिता और पब पर भी कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी की कुछ शर्तों पर दे दी थी रिहाई

किशोर न्याय बोर्ड की निचली अदालत ने आरोपी नाबालिग को 14 घंटे के भीतर यह कहते हुए कि जमानत दे दी कि अपराध इतना गंभीर नहीं था कि जमानत देने से इनकार किया जा सके।

Advertisment

अदालत ने रिहाई पर कुछ शर्तें भी तय कीं, जिनमें 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करना होगा और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव और उनके समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखना शामिल है।

कहां और कैसे हुआ था हादसा?

यह हादसा पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रविवार सुबह तड़के हुआ। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, 17 वर्षीय लड़का एक लक्जरी पॉर्श चला रहा था।  तेज रफ्तार कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे अनीस अवधिया और अश्विनी कोष्टा की तुरंत मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई दुर्घटना से पता चला कि कार एक संकरी गली में 200 किमी प्रति घंटे की अनुमानित गति से चल रही थी।

Advertisment

दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे

हादसे में मरने वाले अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा।

लोगों ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार लड़की हवा में कई फीट उछलकर जमीन पर आ गिरी थी और युवक पास खड़ी दूसरी कार में जा टकराया था। हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई। दोनों एक पार्टी से लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: 

Pune Porsche Accident: अचानक कार के ब्रेक फेल होने पर कैसें करें खुद को और दूसरों को सेफ, अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें