Advertisment

Pune MP Girish Bapat Passed Away: नहीं रहे सांसद गिरीश बापट का निधन ! भाजपा सूत्रो ने दी जानकारी

पुणे से लोकसभा के सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सूत्रों ने बापट के निधन की जानकारी दी

author-image
Bansal News
Pune MP Girish Bapat Passed Away: नहीं रहे सांसद गिरीश बापट का निधन ! भाजपा सूत्रो ने दी जानकारी

पुणे (महाराष्ट्र)।  पुणे से लोकसभा के सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सूत्रों ने बापट के निधन की जानकारी दी। बापट पिछले डेढ़ साल से बीमार थे।

Advertisment

गंभीर हालत में किया था भर्ती

उन्हें गंभीर स्थिति में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने कहा, ‘‘आज बहुत दुखद दिन है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पुणे लोकसभा सीट से सांसद गिरीश बापट आज हमें छोड़कर चले गए। उनका अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले डेढ़ साल से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।’’ उन्होंने बताया कि बापट का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा। वह कस्बा पेठ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। वह 2019 में पुणे से सांसद बने।

पुणे न्यूज़ Pune News Girish Bapat passed away News Girish Bapat passed away Girish Bapat Health Dinanath Hospital BJP MP Passed Away BJP MP Girish Bapat passed away
Advertisment
चैनल से जुड़ें