Advertisment

Pune Heavy Rain: अगले दो दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कहीं पेड़ गिरा, कहीं डूबग्रस्त हुई सड़कें.

महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे 25 स्थानों पर जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Pune Heavy Rain: अगले दो दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कहीं पेड़ गिरा, कहीं डूबग्रस्त हुई सड़कें.

पुणे। Pune Heavy Rain महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे 25 स्थानों पर जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। हालांकि, इससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Advertisment

आईएमडी के पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार शाम 5.30 बजे तक पाशन और मगरपट्टा में क्रमश: 55.8 मिलीमीटर और 55.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। अधिकारी के मुताबिक, आईएमडी ने अगले दो दिनों में घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

दमकल अधिकारी ने दी जानकारी

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “चंदननगर, कोथरुड, पौड रोड, पाशन, वानवाड़ी, बीटी कावड़े रोड, कटराज गार्डन, स्वारगेट में जलजमाव की समस्या पैदा हुई। वहीं, पाशन, कोंढवा, पुणे स्टेशन और यरवडा में पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। पाशन के पंचवटी में पेड़ गिरने से दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”

Advertisment

rains in maharashtra rains pune rains 2020 pune rains pune heavy rains pune heavy rainfall Mumbai rains Mumbai Heavy rains imd rains alert heavy rains pune heavy rains mumbai heavy rains lash maharashtra heavy rains in mumbai heavy rains in maharashtra Heavy rains heavy rainfall heavy rain in pune today heavy rain in pune live heavy rain in pune latest news heavy rain in pune 2019 heavy rain in pune Heavy rain in Mumbai heavy rain
Advertisment
चैनल से जुड़ें