Advertisment

Pune Big Road Accident: ‘शिव ज्योति’ मशाल लेकर जा रहे लोग हुए हादसे का शिकार ! 32 लोग हुए घायल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से कुल 32 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Pune Big Road Accident: ‘शिव ज्योति’ मशाल लेकर जा रहे लोग हुए हादसे का शिकार ! 32 लोग हुए घायल

पुणे।  Pune Big Road Accident महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से कुल 32 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने जा रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisment

जाने क्या है पूरा हादसा

उन्होंने बताया कि ये लोग मल्हारगढ़ से मावल तहसील के शिलताने गांव में ‘शिव ज्योति’ (एक मशाल) लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के समय कुछ लोग टेम्पो में थे, जबकि अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे। हिंजावाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगलीकर ने बताया, ‘‘ इस समूह के पिंपरी चिंचवाड में रावेत के पास पहुंचते ही सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 32 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज करीबी अस्पतालों में चल रहा है।

truck accident today accident pune Road Accidents road accident pune road accident pune-bengaluru highway accident pune road accident pune highway accident pune accident today pune accident news pune accident navale bridge accident mumbai pune expressway today accident live accident indian road accidents highway accident car accident Bike accident accident pune highway accident on mumbai pune expressway accident in pune accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें