Advertisment

आज से पल्स पोलियो अभियान, प्रदेश के 1 करोड़ 14 लाख बच्चे पिएंगे दवा

आज से पल्स पोलियो अभियान, प्रदेश के 1 करोड़ 14 लाख बच्चे पिएंगे दवा

author-image
News Bansal
आज से पल्स पोलियो अभियान, प्रदेश के 1 करोड़ 14 लाख बच्चे पिएंगे दवा
Image source: twitter DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP
Pulse Polio Abhiyan 2021: आज से देशभर में पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसके तहत मध्य प्रदेश में भी रविवार, 31 जनवरी यानी आज से पोलिया की दवा 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 0 से 5 साल तक के 1 करोड़ 14 लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों पर भी टीम तैनात की गई है।
Advertisment

बूथ पर ना आने वाले बच्चों को दूसरे दिन घर पर पिलाई जाएगी दवा

पहले दिन बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी और जो बच्चे पहले दिन बूथ पर नहीं पहुंचेंगे उन्हें घर में जाकर दवा पिलाई जाएगी। कोरोना के चलते दूसरे राज्यों से आए लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे वह छूट न सकें। जिन समुदायों में टीकाकरण के प्रति विरोध है वहां जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन्हें प्रेरित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग इस साल मना रहा सिल्वर जुबली

देश में पल्स पोलियो अभियान को 25 साल पूरे हो चुके हैं, यह अभियान 3 दिसंबर 1995 को शुरू हुआ था। इसी मौके पर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग सिल्वर जुबली मना रहा है। इसमें हर गांव में पहली बार पोलियो पीने वालों में 3 से 5 लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जो की घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ये टीकाकरण कितना जरूरी है और वह खुद पोलियो पीने के बाद पोलियो की बीमारी से कैसे बचे हुए हैं।

Advertisment

17 जनवरी को होने वाला था टीकाकरण

गौरतलब है कि पहले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 17 जनवरी को होना था। लेकिन कोरोना टीकाकरण शुरू होने के कारण इसे टाल दिया गया था। पिछले साल यह अभियान 19 जनवरी को चलाया गया था।

1 crore 14 lakh children Pulse Polio Abhiyan 2021 Pulse polio campaign state will drink medicine आज से पल्स पोलियो अभियान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें