/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Pufferfish.jpg)
Pufferfish Video: दुनिया जितनी बड़ी है उतना ही ज्ञान का भंडार यहां भरा हुआ मिलता है ऐसे में आपने मछलियों की एक बेहद खतरनाक मानी जाने वाली पफर फिश (Pufferfish) के बारे में सुना है। इस विचित्र प्रकार की मछली का इन दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बिल्कुल फुटबॉल की तरह फूली नजर आती है। इसकी तुलना सांप के साथ भी की जाती है।
ये रहा दुर्लभ मछली का वीडियो
यहां पर, पपरफिश यानि फुटबाल की तरह गोल दिखने वाली मछली का वीडियो सामने आया है इसमें समंदर किनारे कुछ लोगों के बीच में फुटबॉल की तरह गोल जीव दिखाई दे रहा है. असल में यह गोल जीव एक मछली है जो असल में गोल नहीं होती, ये तो सुरक्षा के लिए खुद का आवरण ऐसा बना लेती है कि कोई इसे नुकसान ना पहुंचा पाएं।
https://twitter.com/i/status/1707269334526300550
अपने असल रूप में ये आम मछलियों की तरह ही दिखती है. लेकिन खतरा भांपते ही फूल जाती है। पानी में जाते ही यह मछली सामान्य मछली की तरह हो जाती है।
जाने कहां पाई जाती है ये दुर्लभ मछली
यहां पर आपको बताते चलें, एक प्रकार की दुर्लभ मछली पफर फिश सबसे ज्यादा जापान, चीन, साउथ अफ्रीका, फिलीपींस और मेक्सिको जैसे देशों में पाई जाती हैं वहीं पर दिखने पर इसे आंखे बेहद बड़ी और खतरनाक लगती है। इतना ही नहीं यह सांप की तरह ही जहरीली कही जाती है। इतनी खतरनाक है कि इसके जहर से समुद्री जीव भी नहीं बच पाते हैं.
https://twitter.com/i/status/1704455296632934673
इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन (Tetrodotoxin) नाम का बेहद खतरनाक जहर पाया जाता है जो साइनाइड ( cyanide) से 1500 गुना ज्यादा खतरनाक है. यह एक मछली 30 लोगों की जान अपने जहर से ले सकती है। यह किसी व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक होती है।
इन नामों से जानी जाती है पफर फिश
आपको बताते चलें, पफर फिश का आवरण और प्रकृति बेहद खतरनाक मानी जाती है तो वहीं पर इसे पफरफिश, पफर्स, बैलूनफिश, ब्लोफिश, ब्लोवीज, बबलफिश, ग्लोबफिश, स्वेलफिश, टॉडफिश, टोडीज, टॉडल, हनी टॉड्स, शुगर टॉड्स और सी स्क्वैब के नाम से भी जाना जाता है।
इतना ही नहीं खतरा भांपते ही पफर फिश खुद को गुब्बारे और फुटबॉल की तरह फुला सकती है. उसके शरीर का पूरा बाहरी आवरण इतना कंटीला है कि उसे पकड़ पाना आसान नहीं है,जापान और चाइना जैसे देशो में ये खाने के तौर पर भी इस्तेमाल होती है।
ये भी पढ़ें
Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Animal Teaser Out: आज रणबीर कपूर के बर्थडे पर एनिमल का दमदार टीजर आउट, एक पल पलक झपकाना हुआ मुश्किल
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
Puffer Fish,Deadly Puffer Fish,Most poisonous fish,पफर फिश, पफर फिश के बारे में जानें"
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें