Advertisment

N Rangasamy: पुडुचेरी CM को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना के चलते हुए थे अस्पताल में एडमिट

N Rangasamy: पुडुचेरी CM को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना के चलते हुए थे अस्पताल में एडमिट, Puducherry CM N Rangasamy discharged from hospital admitted to hospital due to Corona

author-image
Shreya Bhatia
N Rangasamy: पुडुचेरी CM को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना के चलते हुए थे अस्पताल में एडमिट

पुडुचेरी। (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और एआईएनआरसी पार्टी के संस्थापक एन रंगासामी को कोविड-19 के उपचार के बाद चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर लौट आए हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें नौ मई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सात मई को राज निवास में उन्हें एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद शपथ दिलाई थी। अभी अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण लंबित है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें