Advertisment

Goa Cabinet Reshuffle: मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।विधायक एलेक्सो सिकेरा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

author-image
Bansal News
Goa Cabinet Reshuffle: मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

पणजी। Goa Cabinet Reshuffle गोवा के विधायक एलेक्सो सिकेरा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सिकेरा उन आठ विधायकों में से थे, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Advertisment

मुख्यमंत्री सावंत ने कही बात

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “कैब्राल को पद छोड़ने के लिए कहना पार्टी का निर्णय था ताकि मंत्रिमंडल में एक और विधायक को शामिल किया जाने के वास्ते जगह बन सके।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक एलेक्सो सिकेरा को रविवार शाम सात बजे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

भाजपा विधायक कैब्राल ने क्या कहा

भाजपा विधायक कैब्राल (51) कर्चोरेम निर्वाचन क्षेत्र से सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी और कानून और न्यायपालिका विभागों का प्रभार संभाल रहे थे। फिलहाल, इस मामले पर टिप्पणी के लिए कैब्राल उपलब्ध नहीं थे। राजभवन के सूत्रों ने पुष्टि की कि रविवार शाम सात बजे मंत्रिमंडल में नए मंत्री को शामिल किया जाएगा।

Advertisment

राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से एक संचार का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यपाल राज्य से बाहर हैं और वह आज दोपहर लौटेंगे। हम शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हैं। सिकेरा (66) ने भी पुष्टि की कि उन्हें आज दिन में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Goa Cabinet Reshuffle, CM Pramod Sawant, Minister Nilesh Cabral, Cabinet

Minister Nilesh Cabral goa cabinet reshuffle CM Pramod Sawant cabinet
Advertisment
चैनल से जुड़ें