
Protest In Hamidia Hospital: राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियन चार महीने से वेतन न मिलने के कारण लगभग 500 कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते सुबह से यहां आने वाले मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों के परिजनों को खुद व्हीलचेयर और स्ट्रैचर धकाने पड़ रहे हैं, जबकि टेक्नीशियन की हड़ताल के कारण लोगों को पर्चा बनवाने में भी मुश्किल हुई।अब यह हड़ताल समाप्त हो गई है। कर्मचारियों को बुधवार को 2 महीने की सैलरी दे दी जाएगी।
आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी अटकी
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1846071257701200156
जानकारी के अनुसार, इन सभी कर्मचारियों को एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी द्वारा वेतन दिया जाता है। ये सभी हमीदिया अस्पताल में एजाइल कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी (Outsourced Employees strike Hospital) हैं। इससे पहले, इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत की थी, लेकिन कंपनी ने केवल आश्वासन दिया। इसी कारण कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया। अब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कंपनी के साथ-साथ शासन स्तर पर भी बातचीत की है, ताकि जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान किया जा सके।
यह भी पढ़ें: MP Congress: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फिर दिखी नेताओं से नाराजगी, दिग्विजय सिंह पर लगाया ये आरोप
कर्मचारियों की मांग: जिस विभाग में काम, वहीं से मिले वेतन
https://twitter.com/vasudevsha72254/status/1846049538596888954
वार्ड ब्वॉय रज्जू लाल ने कहा कि हमारी मांग है जिस विभाग में हम काम कर रहे हैं, उसी विभाग से हमें वेतन दिया जाए। वार्ड ब्वॉय, हाउस कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर—किसी को भी पेमेंट नहीं मिली है। हम लोग पेमेंट के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो हम यहां से जिला कलेक्टर के पास जाएंगे और मुख्यमंत्री के सामने भी अपनी समस्याएं रखेंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तेजी से बनेंगी सड़कें: केंद्र के सहयोग से 6 जिलों में डलेगी 324 किमी लंबी सड़क, मिले 892 करोड़
प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
आउटसोर्स मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने हमीदिया अस्पताल के बाहर चल रहे कर्मचारी आंदोलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार और अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों के समाधान की अपील की। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो प्रदेश के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें