Advertisment

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का विरोध: कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, लोगों ने लगाए वापस जाओ के नारे

Protest Against Ajay Rai Gorakhpur: गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का जमकर विरोध हुआ। राहुल और प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे।

author-image
Rahul Garhwal
Protest against UP Congress State President Ajay Rai Prabhat Pandey Death Gorakhpur

रिपोर्ट - अंकित श्रीवास्तव

Protest Against Ajay Rai Gorakhpur: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राव का जमकर विरोध हुआ। सहजनवा के रहने वाले प्रभात पांडे 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के आंदोलन के दौरान घायल हुए और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। गुरुवार को प्रभात का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देईपार लाया गया। उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।

Advertisment

राहुल-प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे

कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अजय राय वापस जाओ के नारे लगाए। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगे।

लोगों का आरोप

लोगों का आरोप था कि कांग्रेस के लोगों ने प्रभात पांडे के घायल होने के बाद भी उनका इलाज नहीं कराया और उनकी मौत हो गई कुछ लोग प्रभात पांडे की हत्या किए जाने का भी आरोप लगा रहे थे।

आक्रोशित लोगों के बीच से निकले अजय राय

[caption id="attachment_720324" align="alignnone" width="535"]UP Congress State President Ajay Rai Prabhat Pandey Death Gorakhpur श्रद्धांजलि देते यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय[/caption]

Advertisment

जोरदार विरोध का सामना करते हुए अजय राय ने चिता को दंडवत प्रणाम किया और श्रद्धांजलि दी। माहौल गरमाता देखकर अजय राय को पुलिस ने वहां से सुरक्षित निकाल दिया। हालांकि लोग काफी आक्रोशित थे।

ये खबर भी पढ़ें: महराजगंज में चौंकाने वाली खबर: जिस बेटी की हत्या के आरोप में पिता-भाई जेल गए वो जिंदा मिली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अजय राय बोले- विरोध करने वाले बीजेपी के लोग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने आए थे। परिवार के लोगों ने उनका विरोध नहीं किया। विरोध करने वाले भाजपा के लोग हैं और वही लोग इस बलिदान को राजनीतिक रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई से प्रभात पांडे की मौत हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: महराजगंज में चौंकाने वाली खबर: जिस बेटी की हत्या के आरोप में पिता-भाई जेल गए वो जिंदा मिली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

UP Congress Protest against UP Congress State President Ajay Rai Protest against Ajay Rai in Gorakhpur Death of Congress worker in Gorakhpur Ajay Rai UP Congress State President Ajay Rai Prabhat Pandey Death Gorakhpur
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें