Advertisment

MP Election 2023: रीवा और इंदौर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची जारी, इन नेताओं के नाम शामिल

फिलहाल ये वो संभावित सूची है जिनको कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस सूची में रीवा से करीब 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: रीवा और इंदौर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची जारी, इन नेताओं के नाम शामिल

रीवा। मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि जन आक्रोश यात्रा की समाप्ति के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी। फिलहाल ये वो संभावित सूची है जिनको कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस सूची में रीवा से करीब 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

Advertisment

रीवा के 8 विधानसभा के प्रत्याशियों की संभावित सूची

रीवा- इंजी. राजेन्द्र शर्मा संभावित प्रत्याशी

गुढ़- कपिलध्वज सिंह संभावित प्रत्याशी

मऊगंज- सुखेन्द्र सिंह बन्ना संभावित प्रत्याशी

देवतालाब- पदमेश गौतम संभावित प्रत्याशी

त्योंथर- सिद्धार्थ तिवारी राज संभावित प्रत्याशी

मनगवां- बबीता साकेत संभावित प्रत्याशी

सेमरिया- त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत संभावित प्रत्याशी

सिरमौर- राजमणि पटेल संभावित प्रत्याशी

बीजेपी कर चुकी दो सूचियां जारी

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची कर चुकी है। अब तक बीजेपी ने 79 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। यह वही सीटें है जहां पर 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए बीजेपी इस बार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

नौ सीटों पर कांग्रेस में लगभग नाम तय

इंदौर। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची इंदौर जिले की सामने आई है। जिसमें इंदौर जिले की नौ सीटों पर कांग्रेस में लगभग नाम तय हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीसीसी चीफ की तरफ से इन नामों को ग्रीन सिंगल मिल गया है।

साथ ही बताया जा रहा है कि इन लोगों के पास इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से फोन भी आएं हैं। कहा जा रहा है कि 230 सीटों में से 182 उम्मीदवारों के पास फोन गए हैं वहीं 50 नामों पर अब भी मंथन जारी है।

Advertisment

इंदौर के कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी

विधानसभा 1-  संजय शुक्ला

विधानसभा 2- चिंटू चौकसे

विधानसभा 3-  पिंटू जोशी

विधानसभा 4-  राजा मंदबानी

विधानसभा 5 - सत्यनारायण पटेल

राऊ- जीतू पटवारी

सांवेर-  रीना बोरासी

देपालपुर- विशाल पटेल

महू- रामकिशोर शुक्ला

ये भी पढ़ें:

Times World Universities Ranking 2024: टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज़ रैंकिंग 2024 जारी, जामिया मिलिया इस्लामिया दूसरे नंबर पर

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hair Fall Science: क्या सच में बाल झड़ते नहीं बूढ़े होकर मरते है, जानिए क्या कहता है विज्ञान

Advertisment

Places to Visit in Delhi: अगर दिल्ली में हैं तो जरूर घूमें ये 4 मंदिर, नहीं करेगा वापस आने का मन, देखें तस्वीरें

Viral Video: मुंबई मेट्रो में बुजुर्ग का पुशअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

रीवा न्यूज, इंदौर न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव 2023, कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, Rewa News, Indore News, MP News, MP Election 2023, Congress Candidates List,

Advertisment
MP news Indore News मप्र न्यूज इंदौर न्यूज Rewa NEWS रीवा न्यूज MP election 2023 congress candidates list मप्र चुनाव 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें