Advertisment

U Mumba Full Squad: 11वें सीजन में यू मुंबा में बड़े बदलाव, पुराने खिलाड़ियों को किया बाहर; यहां देखें पूरा नया स्क्वाड

U Mumba Full Squad PKL 11: प्रो कबड्डी लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही यू मुंबा ने अपना दल पूरी तरह से बदल लिया है।

author-image
aman sharma
U Mumba Full Squad PKL 11

U Mumba Full Squad PKL 11

U Mumba Full Squad PKL 11: प्रो कबड्डी लीग के पिछले कुछ संस्करणों में यू मुंबा का प्रदर्शन साधारण रहा है। बीते तीन सीजन से तो वह टॉप-सिक्स में भी अपनी जगह बनाने में विफल रही है।
Advertisment
ऐसे में प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 से पहले यू मुंबा ने अधिकांश खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने अपने कप्तान तक को इस बार रिलीज कर दिया था।

वहीं इस बार ऑक्शन में दूसरे सीजन की चैंपियन टीम के ऊपर भी सभी की नजरें बनी हुई थीं और यह कहना कतई गलत नहीं होता कि उन्होंने इस बार काफी बेहतरीन काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by U Mumba (@umumba)

वहीं, यू मुंबा ने अपनी टीम में सबसे सफल कवर डिफेंडर्स (सुनील कुमार और परवेश भैंसवाल) का अपने दल में शामिल किया है। खास बात यह है कि इन दोनों स्टार दमदार डिफेंडर्स को अपने स्क्वाड में शामिल करने के बाद यू मुंबा का यह एरिया पहले से काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है।

Advertisment
सुनील कुमार रहें सबसे महंगे डिफेडर्स

यू मुंबा ऑक्शन में पूरा मन बनाकर आई थी कि वह इस बार नए और अनुभवी खिलाड़ियों में रुची दिखाएंगे। डिफेंडर सुनील कुमार इस बार यू मुंबा के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। सुनील कुमार को यू मुंबा में शामिल करने के लिए 1.015 करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं।

बता दें कि इसके साथ ही वह प्रो कबड्जी लीग इतिहास सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर भी बन गए हैं और इस बार वह एक नई टीम के साथ खेलने हुए नजर आएंगे। सुनील कुमार के अलावा यू मुंबा ने रेडर मंजीत पर भी दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। मंजीत को यू मुंबा में शामिल करने के लिए करीब 80 लाख रुपए खर्च करने पड़े हैं।

इन खिलाड़़ियों को किया यू मुंबा ने रिटेन

बता दें कि ऑक्शन से पहले यू मुंबा ने रिंकू, आमिर मोहम्मद जफरदानेश, बिट्टू, मकिलन शनमुगम, सोमबीर, गोकुलकनन एम और शिवम को प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए रिटेन किया था। अभी तक यू मुंबा ने महज एक बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता है।

Advertisment

View this post on Instagram

A post shared by U Mumba (@umumba)

उन्होंने सीजन दो के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को हराया था और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस सीजन भी टीम से उनके फैंस को काफी उम्मीदे होगी, साथ ही यह भी देखना होगा कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों का यह बेहतरीन तालमेल यू मुंबा को PKL 11 में कहां तक लेकर जाता है।

यू मुंबा की पूरी टीम

रेडर्स: शिवमस मंजीत दहिया, सतीश कनन, एम धननासेकर, स्टुअर्ट सिंह, विशाल चौधरी, अजीत चौहान।

डिफेंडर्स: सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू एचसी, बिट्टू, गोकुलकनन, मुगिलन, सोमबीर, आशीष कुमार, आमिर घोरबनी, लोकेश, दीपक कुंदु और सनी।

Advertisment

ऑलराउंडर्स: आमिरमोहम्मद जफरदानेश और शुभम कुमार।

View this post on Instagram

A post shared by U Mumba (@umumba)

ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape Case: बीजेपी नेता का RG Kar हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप, कहा- यहां होती है अंग तस्करी-करप्शन
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: पीएम मोदी के हाथ में स्कूली छात्राओं ने बांधी खास राखी, देश को दिया बेहद प्यारा संदेश; देखें वीडियो
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें