Advertisment

Pro Kabaddi League: बोल्ट ने मिशेल और साउथी को कबड्डी खेलने की दी सलाह, जानें पूरी खबर

Pro Kabaddi League: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, विकेटकीपर टॉम लैथम और मिशेल सेंटनर भारत में हाल ही में संपन्न विश्व कप...

author-image
Bansal News
Pro Kabaddi League: बोल्ट ने मिशेल और साउथी को कबड्डी खेलने की दी सलाह, जानें पूरी खबर

Pro Kabaddi League: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, विकेटकीपर टॉम लैथम और मिशेल सेंटनर भारत में हाल ही में संपन्न विश्व कप के दौरान कबड्डी से काफी प्रभावित हुए और उनका मानना है कि टीम के उनके साथी ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और टिम साउदी इसमें ‘रेडर’ और ‘डिफेंडर’ की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं।

Advertisment

बोल्ट ने दिया स्टेटमेंट

लैथम ने इस दौरान कबड्डी की तुलना रग्बी से की। रग्बी न्यूजीलैंड में सबसे लोकप्रिय खेल है।

बोल्ट ने टीम के साथी मिशेल और साउदी के इस खेल में हाथ आजमाने का समर्थन करते हुए कहा कि यह जोड़ी कबड्डी जैसे कठिन खेल की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसे कई बार देखा है। मुझे लगता है कि इस खेल के लिए आपको मजबूत पैरों की जरूरत है। मैं इस खेल के लिए डेरिल मिशेल और टिम साउदी का नाम लूंगा।’’

Advertisment

लैथमने लिया फिलिप्स का नाम

भारत में खेले गये विश्व कप के दौरान टेलीविजन पर कबड्डी मैच के मुख्यअंश देखते समय बोल्ट सेंटनर और लैथम ने इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू की।

लैथम ने कहा, ‘‘यह काफी हद तक शारीरिक खेल है। यह रग्बी से काफी मिलता जुलता है। इस में पूरी टीम एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को रोकने की कोशिश करती है।

मैं इस खेल के लिए ग्लेन फिलिप्स का नाम लेना चाहूंगा। वह काफी ताकतवर और फुर्तीला है। लॉकी फर्ग्यूसन के पैर काफी मजबूत हैं, वह भी इस खेल में सफल हो सकते हैं।’’

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Pure EcoDrift 350 Launch: प्योर ईवी ने अपनी ईकोड्रिफ्ट 350 मोटरसाइकिल भारत में की लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

World Cup Record: वर्ल्ड कप में टूटा दर्शकों का रिकॉर्ड, इतने लाख लोगों ने स्टेडियम में देखा मैच

Surya Gochar 2023: 17 दिसंबर तक ये राशियां उड़ाएंगी मौज, क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

Amla Navami 2023: आंवला नवमीं पर महिलाओं ने किया पूजन, दान करने से मिलेगा अक्षय फल

Egg Fried Rice Recipe: घर पर लंच में बनाएं टेस्टी एग फ्राइड राइस, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, ये रही बनाने की विधि

tom latham, trent boult, glenn phillips, lokie ferguson, deryl mitchell, tim southee, mitchell  santner, world cup 2023, world cup,  pro kabaddi league

Tom Latham World Cup pro kabaddi league world cup 2023 glenn phillips Trent Boult mitchell santner tim southee deryl mitchell lokie ferguson
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें