Advertisment

Asian Athletics Championships: प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में रजत और विकास ने जीता कांस्य पदक, पढ़ें विस्तार से

बैंकॉक। भारत की प्रियंका गोस्वामी और विकास सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन चाल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीते।

author-image
Bansal news
Asian Athletics Championships: प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में रजत और विकास ने जीता कांस्य पदक, पढ़ें विस्तार से

बैंकॉक। भारत की प्रियंका गोस्वामी और विकास सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को यहां क्रमश: महिलाओं और पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका ने महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में एक घंटा, 34 मिनट और 24 सेकंड का समय लेकर चीन की यांग लिउजिंग (1:32:37) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisment

जापान की युकिको उमेनो ने 1:36:17 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। प्रियंका का सर्वश्रेष्ठ समय हालांकि एक घंटा, 28 मिनट और 45 सेकंड है। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय भावना जाट एक घंटा, 38 मिनट और 26 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहेी। पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में विकास ने एक घंटा, 29 मिनट और 32 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

जापान के युतारो मुरायामा (1:24:40) ने स्वर्ण पदक जबकि चीन के वांग काइहुआ (1:25:29) ने रजत पदक जीता। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह रेस पूरी नहीं कर पाए क्योंकि जजों ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। विकास का सर्वश्रेष्ठ समय एक घंटा, 20 मिनट, पांच सेकंड है।

यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका और विकास 17 से 29 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Maharashtra News: संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जारी किया नोटिस

Maharashtra News: संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जारी किया नोटिस

Amarnath Yatra 2023: दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन, जानें यात्रा से जुड़ा हर अपडेट

Advertisment

Aaj ka Rashifal: आज इन 5 राशियों के लिए दिन उत्तम रहने के योग है, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Electricity Meter Red Light: बिजली के मीटर में लगी लाल बत्ती की वजह से इतने यूनिट बढ़ जाता है बिल

vikash singh race walk paramjeet bisht Olympic Asian Championship
Advertisment
चैनल से जुड़ें