Advertisment

MP में PM मोदी के बाद अब प्रियंका गांधी का विंध्य दौरा! CG में BJP को बड़ा झटका, AAP का चुनावी शंखनाद

भोपाल। MP CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रियंका गांधी विंध्य का दौरा होने वाला है!

author-image
Bansal News
MP में PM मोदी के बाद अब प्रियंका गांधी का विंध्य दौरा! CG में BJP को बड़ा झटका, AAP का चुनावी शंखनाद

भोपाल। MP CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी विंध्य का दौरा करने वाली हैं। कांग्रेस संगठन उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद प्रियंका विंध्य के दौरे पर आ सकती हैं।

Advertisment

मंगलवार के दिन होने वाली कांग्रेस पार्टी की बैठक में प्रियंका गांधी के दौरे के संबंद में फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस अब ग्वालियर-चंबल के बाद अब विंध्य पर फोकस करना चाहती है, इसीलिए 12 जून को महाकौशल से चुनावी शंखनाद करने के बाद प्रियंका गांधी के विंध्य दौरे की तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस संगठन विंध्य क्षेत्र की करीब 30 विधानसभा सीटों पर फोकस करना चाहता है। इस संबंध में मंगलवार को कमलनाथ के निवास पर एक बैठक का आयोजन भी किया जाना है। इसी बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की जा सकती है।

इधर, मध्यप्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच AAP ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। ग्वालियर में वे बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसे। जनता के सामने अरविंद केजरीवाल ने 7 फ्री की रेवड़ी के वादे रखे। मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं, आपको क्या तकलीफ है। केजरीवाल ने कहा कि हर दिल्लीवाले के हाथ में 7 रेवड़ी रख दी हैं। दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री है। बता दें कि एमपी में सभी 230 सीटों पर आप
अपने प्रत्याशी उतार रही है।

Advertisment

MP में आप के खेमे में क्या है?

-आप से सिंगरौली की मेयर है रानी अग्रवाल
-51 पार्षद, 118 सरपंज आप के खेमे में
-सिंगरौली, उमरिया, कटनी, छतरपुर में पार्षद
-टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर में आप के पार्षद
-रतलाम, डबरा, श्योपुर, छिंदवाड़ा आप के पार्षद

AAP पार्टी को जानिए...

-दिल्ली और पंजाब में है आम आदमी पार्टी की सरकार
-दिल्ली में लगातार तीसरी बार केजरीवाल की सरकार
-पंजाब में भी आप की सरकार, भगवंत मान मुख्यमंत्री
-एमपी में एक मेयर, 51 पार्षद, 118 सरपंच

बिलासपुर: आम आदमी पार्टी की महारैली आज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की महारैली आज रविवार को होने वाली है। सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान इस रैली में शामिल होंगे। रैली में करीब एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने का दावा तकिया जा रहा है। दोपहर 1.30 बजे अरविंद केजरीवाल महारैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

Advertisment

दंतेवाड़ा: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका

इधर, छग के दंतेवाड़ा में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 45 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधयक देवती महेंद्र कर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाई। नक्सली क्षेत्र हिड़पाल के बालेंगपाल के कार्यकर्ता कांग्रेसल में शामिल हुए। बताया कि कांग्रेस सरकार की रीति नीति से खुश होकर बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल।

यह भी पढ़ें- 

Imphal News: मणिपुर के इंफाल पश्चिम में रविवार को पाबंदियों में दी गई ढील

Nasa Mars Helicopter: शोधकर्ताओं ने किया नया खुलासा, शनि के वातावरण में अप्रत्याशित विस्तार

Advertisment

Shahjahanpur News: इस गांव में बनती हैं नकली चोटियां, पूरे भारत में होती है बिक्री

Guru Purnima 2023: इस दिन है गुरु पूर्णिमा, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

IBPS Clerk Recruitment: राष्ट्रीय बैंकों में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, जानें उम्र सीमा

PM Modi Congress cg MP bjp AAP Priyanka Gandhi" election Arvind Kejriwal mp cg elections 2023 vindhya tour
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें