Advertisment

MP Election 2023: बुंदेलखंड पर प्रियंका गांधी की नजर, 28 अक्टूबर को आएंगी दमोह, अजय टंडन के पक्ष में करेंगी प्रचार

इसके अलावा प्रदेश में लगातार ही दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी क्रम में अब 28 अक्टूबर को प्रियंका गांधी मप्र दमोह आ रही हैं।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: बुंदेलखंड पर प्रियंका गांधी की नजर, 28 अक्टूबर को आएंगी दमोह, अजय टंडन के पक्ष में करेंगी प्रचार

दमोह। प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुवावी अभियान में जुटे हैं।

Advertisment

इसके अलावा प्रदेश में लगातार ही दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी क्रम में अब 28 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र दमोह आ रही हैं।

दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी है अजय टंडन

बता दें कि मप्र का दमोह जिला बुंदेलखंड के अंतगर्त आता है। यहां पर वर्तमान में कांग्रेस के अजय टंडन विधायक हैं।

पार्टी ने एक बार फिर से अजय टंडन पर भरोसा जताया है। साथ ही दमोह विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

Advertisment

यहां से बीजेपी ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

जनसभा को करेंगी संबोधित

प्रियंका गांधी यहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगी। साथ ही वे यहां से बुंदेलखंड के अन्य जिलों को भी साधने की कोशिश करेंगी।

दमोह में 28 अक्टूबर को विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में प्रियंका पहुंचेंगी।

Advertisment

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधदी दमहाकौशल, मालवा, और विंध्य में आमसभाएं कर चुकीं हैं।

दौरे को लेकर विशेष तैयारियां

इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी ने दौरे को लेकर विशेष तैयारियां कर रही हैं।

साथ ही दौरे में बड़ी संख्या में लोगों के आने का दावा भी कांग्रेस पार्टी कर रही है।

Advertisment

2018 में आए थे राहुल गांधी

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने दमोह से राहुल लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी खुद राहुल लोधी का प्रचार करने दमोह आए थे। इसके बाद यहां से पार्टी को जीत मिली थी।

अब प्रियंका गांधी आ रही दमोह

अब प्रियंका गांधी दमोह आ रही हैं, लेकिन प्रत्याशी बदल चुके हैं, राहुल की जगह इस बार चुनावी मैदान में अजय टंडन हैं।

अब ये वक्त ही बताएगा कि प्रियंका गांधी का दमोह दौरा कांग्रेस पार्टी और दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के लिए कितना कारगार होगा।

ये भी पढ़ें:

Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, ये रही बनाने की रेसिपी

Dussehra 2023: रायपुर पुलिस ने बनवाया रावण का अनोखा पुतला, ‘साइबर रावण’ दिया नाम

World Cup 2023: IND vs NZ मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 4.3 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा मैच

UP News: कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, सपा अध्यक्ष को बताया देश का भावी प्रधानमंत्री

Inspirational Hindi Story: मानव और प्राणी मात्र की सेवा धर्म ही असली भक्ति है, पढ़िए एक प्रेरक कहानी

प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी विजिट दमोह, अजय टंडन, मप्र चुनाव 2023, मप्र में प्रियंका गांधी, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Visit Damoh, Ajay Tandon, MP Election 2023, Priyanka Gandhi in MP

Priyanka Gandhi" प्रियंका गांधी MP election 2023 Ajay Tandon Priyanka Gandhi in MP Priyanka Gandhi Visit Damoh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें