Advertisment

MP News: चंबल में प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू होगी पुरानी पेंशन व्यवस्था

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में आज प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा आजकल अहंकार और भौकाल की राजनीति चलती है।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: चंबल में प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू होगी पुरानी पेंशन व्यवस्था

ग्वालियर। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में आज प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा आजकल अहंकार और भौकाल की राजनीति चलती है। मैं यहां ध्यान भटकाने नहीं आई हूं। ग्वालियर-चंबल लक्ष्मीबाई का क्षेत्र है।

Advertisment

18 साल से सरकार में लेकिन कुछ नहीं दिया पैसो से खरीदी हुई सरकार है। इसकी नियत और नींव ही खराब है। 18 साल से सत्ता में,इसलिए अहंकार होता हैये सोचते हैं। हम हमेशा सरकार में रहेंगे एमपी में सत्ता की वजह से अहंकार है सत्ता का स्वभाव मूल चरित्र उभार देता है। आदिवासी के साथ अत्याचार हो रहे हैं।

प्रिंयका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप एक ईमानदार सरकार चाहते है कि नहीं। प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार है। युवाओं के सपनों को तोड़ दिया गया है। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो प्रदेश के युवाओं को रोजगार दें।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने यूपी के एक नौजवान से पूछा कि बेटा राशन की बोरी चाहिए या रोजगार चाहिए, एक भी ऐसा नहीं था जो कहे कि राशन की बोरी चाहिए, सभी रोजगार चाहते थे। वो अपने पैरों पर खड़े होकर खुद कमाना चाहते थे। ये आपको रोजगार नहीं दिलवाएंगे।

Advertisment

एमपी में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

प्रियंका गांधी ने जनसभा में आज ऐलान किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है। तो राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे वह सभी निभाएं जा रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है।

प्रचंड मतों से आप कांग्रेस की सरकार बनाइए: प्रियंका गांधी

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, 2600 रुपये धान मिल रहा है, हिमाचल में हमारी सरकार है वादे पूरे करने का काम शुरू है। कर्नाटक में महिलाएं बसों में मुफ्त में यात्रा कर रही हैं। मध्यप्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है। प्रचंड मतों से आप कांग्रेस की सरकार बनाइए, जो ना खरीदी जा सके ना गिराई जा सके। जो पूरे पांच साल आपकी सेवा कर सके।

महंगाई पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि इस महंगाई से किस तरह आपकी कमर तोड़ी जा रही है मैं उसकी बात करने आई हूं। कुछ खरीदना है किसी के लिए वो महंगा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई महंगी हो गई है। जीवन पर एक बोझ बन गई है महंगाई। किस तरह आप गुजारा कर रहे हैं मैं समझ नहीं पा रही हूं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Heavy rain: गोवा में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Budh Gochar 2023: चार दिन बाद बुध करेंगे गोचर, सूर्य की राशि में प्रवेश से किसे मिलेगा लाभ

Bollywood Fit Stars: आइडियल बॉडी बनाने में ये स्टार्स नहीं छोड़ रहे कोई कसर, जानें इसके बारे में

Raigad Landslide: भूस्खलन वाली जगह पर खोज अभियान फिर शुरू, इतने ग्रामीण अब भी लापता

Advertisment
मप्र न्यूज ग्वालियर न्यूज़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें