Advertisment

MP Election 2023: मंडला पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, चौगान की मढिया में की पूजा-अर्चना

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र दौरे पर है। सुबह 10:30 बजे प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। इसके बाद वह सुबह 11 बजे

author-image
Agnesh Parashar
Mizoram Election: म‍िजोरम में कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, प्रियंका गांधी समेत ये नेता करेंगे प्रचार

मंडला। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र दौरे पर है। सुबह 10:30 बजे प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। इसके बाद वह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला पहुंची थी।

Advertisment

इस दौरान प्रियंका आदिवासियों के तीर्थ स्थल चौगान मड़िया में पूजा-अर्चना भी की है, अब वह यहां पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

वहीं इसके बाद वह दोपहर 1 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

मंडला के भी रामनगर जाएंगी प्रियंका

साथ ही प्रियंका गांधी मंडला के भी रामनगर जाएंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की मूर्तियों पर माल्यार्पण प्रियंका गांधी करेंगी।

इन सीटों पर है कांग्रेस का फोकस

बता दें कि पिछली बार महाकौशल से कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी। बता दें कि मंडला जिले की तीनों विधानसभाएं मंडला, निवास और बिछिया आदिवासी बहुल हैं।

Advertisment

इसके अलावा डिंडौरी जिले की डिंडौरी और शाहपुरा विधानसभा भी आदिवासी बहुल हैं।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मंडला और डिंडौरी जिले में अच्छी सफलता मिली और डिंडौरी की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ।

मंडला जिले की दो सीटें कांग्रेस के पास

मंडला जिले की तीन विधानसभा में से दो पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। इस तरह मंडला-डिंडौरी जिले की पांच विधानसभा में से चार विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

Advertisment

अब एक बार से कांग्रेस इन सीटों को  हासिल करना चाहती है। इसलिए वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा यह पर कार्यक्रम करवा रही है।

राहुल आए थे शहडोल

मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया था।

मध्य प्रदेश की सभी 230 सीट पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisment

बीजेपी ने की 136 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा अब तक 136 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस 'श्राद्ध' (पितृ पक्ष का एक और शब्द) के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो 29 सितंबर से शुरू हुआ और इस साल 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: तिजोरी रखते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

Khubkala Benefits: बुखार में खूबकला का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे खाएं

Open Petrol Pump: अब आप भी खोल सकते है पेट्रोल पंप, जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च

Places to visit in Kashmir: अगर चाहते हैं पृथ्वी पर स्वर्ग जैसा फ़ील, तो घूमिए कश्मीर में इन 4 जगहों पर

प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी मप्र विजिट, चौगान की मढ़िया, जबलपुर न्यूज, मंडला न्यूज, मप्र चुनाव 2023, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi MP Visit, Chaugan Ki Madhiya, Jabalpur News, Mandla News, MP Election 2023,

MP news प्रियंका गांधी mandla news mp elections 2023 Priyanka Gandhi MP Visit Priyanka Gandhi in Mandla
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें