Advertisment

Chhattisgarh Election 2023: प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, 866 करोड़ के विकास कार्यो की देंगी सौगात

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के कांकेर जिले आ रही हैं। यहां पर वह महिला सम्मेलन में शामिल होंगी।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh Election 2023: प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, 866 करोड़ के विकास कार्यो की देंगी सौगात

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची गई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद हावाई अड्डे पर स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम बड़े दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी क्रम में आज  में प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे पर हैं। यहां पर वह महिला सम्मेलन में शामिल होंगी।

Advertisment

जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

इसके अलावा वह यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद होंगे। इस दौरान 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

राजधानी रायपुर पहुंची

सुबह 11.40 बजे रायपुर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सुबह कांकेर के लिए रवाना होगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी 12 बजे रायपुर से कांकेर जाएगी। इसके बाद प्रियंका गांधी दोपहर 3 बजे दिल्ली लौटेंगी।

प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का देंगी मंत्र

प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Ram Janmabhoomi: राम जन्मभूमि से सटी मस्जिद के मुतवल्ली ने मंदिर ट्रस्ट के साथ मस्जिद बिक्री का किया समझौता, पढ़े पूूरी खबर

Viral Video: ‘मुझे साबुन पसंद है’, कहकर महिला ने खाया साबुन, वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर हो जायेंगे हैरान

Delhi News: तीस हजारी फायरिंग कांड में आठ वकीलों को मिली जमानत, एडवोकेट्स दो समूहों में हुई थी भिड़ंत

Advertisment

Jharkhand News: राज्य कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों को किया मंजूर, कैंसर-रैबीज को लेकर किया यह फैसला

Weather Update Today: आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 Priyanka Gandhi in Kanker Kanke News General Secretary Priyanka Gandhi chhattisgarh news Chhattisgarh Election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें