Advertisment

Priyanka Gandhi VADRA: प्रियंका ने संगम में लगाई डुबकी, स्नान के बाद खुद चलाई नाव

प्रियंका ने संगम में लगाई डुबकी, स्नान को बाद खुद चलाई नाव, priyanka gandhi vadra reached prayagraj

author-image
Bansal news
Priyanka Gandhi VADRA: प्रियंका ने संगम में लगाई डुबकी, स्नान के बाद खुद चलाई नाव

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi VADRA) आज मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रियंका सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं। यहां उन्होंने अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisment

अनाथालय में बच्चों के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका 

यह वही जगह है, जहां संगम में विसर्जन से पहले नेहरू की अस्थियां रखी गई थीं। प्रियंका (Priyanka Gandhi VADRA) ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया। इस दौरान वे एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी के दौरे बढ़े हैं। एक दिन पहले वह किसान पंचायत में शामिल हुई थीं। संगम में हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह सड़क मार्ग से छतनाग होते हुए दुमदुमा घाट गई थीं। दुमदुमा घाट, कौडिहार तक गंगा के रास्ते स्टीमर से गई थीं। उन्होंने पुलवामा में शहीद महेशराज यादव के परिजनों से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह गंगा के रास्ते कौड़िहार से सीतामढ़ी तक स्टीमर से गई थीं।

सहारनपुर में भी प्रियंका के अंदाज की चर्चा हुई थी
बुधवार यानी 9 फरवरी को प्रियंका सहारनपुर गई थीं। इस दौरान उन्होंने काला कुर्ता, भगवा गमछा और माथे पर तिलक के साथ पंचायत को संबोधित किया था। सहारनपुर में प्रियंका ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की, फिर एक दरगाह पर गईं। गुरुवार को संगम में उनका स्नान सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

UttarPradesh Breaking News Uttar Pradesh Rahul and Priyanka priyaka gandhi vadra prayagraj latest news of uttar pradesh Congress party congress news today Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें