Advertisment

Priyanka Gandhi Vadra: योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस नेता ने फ‍िर लगाई झाड़ू, कहा- यह है स्वाभिमान का प्रतीक

Priyanka Gandhi Vadra: योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस नेता ने फ‍िर लगाई झाड़ू, कहा- यह है स्वाभिमान का प्रतीक Priyanka Gandhi Vadra: Congress leader again applied broom in protest against Yogi's statement, said- it is a symbol of self-respect

author-image
Bansal News
Priyanka Gandhi Vadra: योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस नेता ने फ‍िर लगाई झाड़ू, कहा- यह है स्वाभिमान का प्रतीक

लखनऊ। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाया और योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।’’

Advertisment

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद प्रियंका अचानक शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंची और वहां वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाया। वाद्रा ने इस मौके पर कहा कि झाडू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और भाजपा की दलित विरोधी सोच दिखाई थी। गोरखपुर में शुक्रवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है।'

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद उसी रात प्रियंका लखनऊ आयीं और पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के लिए यहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं। उन्हें सीतापुर में चार अक्टूबर को तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तब प्रियंका को वहां पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया जहां उन्होंने कमरे में खुद झाड़ू लगाया था। बाद में प्रियंका का झाड़ू लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रियंका के झाड़ू लगाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका मजाक उड़ाया था।

Advertisment
Uttar Pradesh up violence UP News UP Government up border Sitapur News sidhu detained punjab cabinet ministers detained at up border priyankagandhi at sitapur pac guest house priyanka gandhi viral video noida News in Hindi Noida Hindi Samachar Navjot Singh Sidhu navjot sigh sidhu detained navjot sigh sidhu luv kush Latest Noida News in Hindi lakhmpur kheri ruckus lakhmipur kheri violence lakhimpur kheri violence news lakhimpur kheri violence lakhimpur kheri today news lakhimpur kheri news today lakhimpur kheri news Lakhimpur Kheri LIVE Update lakhimpur kheri latest news lakhimpur kheri incident lakhimpur kheri farmers Lakhimpur Kheri Case Lakhimpur kheri Lakhimpur farm protests ashish pandey ashish mishra arrested Ashish Mishra akhilesh yadav ajay mishra
Advertisment
चैनल से जुड़ें