Advertisment

MP Election 2023: धार में प्रियंका गांधी बोली- मप्र में बच्चियां असुरक्षित,18 सालों में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

चुनावों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए धार जिले में पहुंची। पहले उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित एक मंदिर में पूजा की।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: धार में प्रियंका गांधी बोली- मप्र में बच्चियां असुरक्षित,18 सालों में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

धार। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए धार जिले में पहुंची। चुनावी रैली में पहुंचने से पहले उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित एक मंदिर में पूजा की।

Advertisment

इसके बाद वे सीधे रैली स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने ताबड़तोड़ केंद्र और राज्य की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाता याद दिलाया।

रानी दुर्गावती की जयंती पर किया नमन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं आपको धन्यवाद देती हूं कि आप अपने खेतों को छोड़कर यहां आए हैं। आज आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन। अमका-झमका माता की कृपा से मैं यहा आई हूं, यहां श्वेतांबर जैन समाज का तीर्थ स्थान मोहनखेड़ा है। यहीं पर टंट्या मामा ने हमारी आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

प्रियंका गांधी ने लोगों का किया आभार प्रकट

प्रियंका गांधी ने सभा में शामिल होने आए लोगों का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं जो आप अपने  खेतों का काम छोड़कर इस सभा में शामिल होने के लिए आए। उन्होंने इस मौके पर दुर्गावति की 500वीं जयंती पर याद किया।

Advertisment

publive-image

जातिगत जनगणना का किया जिक्र

प्रिंयकां गांधी ने आगे कहा कि बिहार में सामने आया है कि वहां 84 प्रतिशत ओबीसी हैं, क्या देश के पदों पर इन्हें नहीं होना चाहिए। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी कहती है कि यहां की आदिवासी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अच्छा अत्याचार हो रहे हैं।

मप्र में बच्चियां सुरक्षित नहीं : प्रियंका गांधी

उन्होंने रेप कांड पर कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए ये सरकार क्या कर रही है। चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, आपको पैसे मिलेंगी, आपकी सुरक्षा होगी। मप्र में बच्चियां सुरक्षित नहीं है।

चुनाव के लिए सिलिंडर दामों की गई कमी

उन्होंने देश में महगांई बढ़ती मंहगाई पर भी सरकार को घेरा साथ ही एलपीजी के दामों में कमी पर कहा कि हमारी सरकार में 485 रुपये में सिलिंडर और राशन मिल जाता था। चुनाव के लिए सिलिंडर के रेट घटाए गए हैं। चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू हो गईं। चुनाव में उद्घाटन हो रहे हैं, 18 साल में समय नहीं मिला उद्घाटन करने के लिए।

Advertisment

मध्य प्रदेश में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

18 सालों में मध्य प्रदेश में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा मौत हुई किसी ने जांच नहीं कराई। ये लोग हर जगह ईडी भेज देते हैं। जब यहां घोटाले हुए तो ईडी नहीं भेजी। महाकाल लोक में मूर्तियों के साथ घोटाला हुआ, क्या कोई भगवान के साथ घोटाला कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: गुलाबी ठंड की दस्तक, भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

Cloud Brust: आखिर क्यों फटते हैं बादल, जाने इसके पीछे की वजह

Peaceful Places In Bhopal: भोपाल में शांति से बैठ कर लेना है मौसम का आनंद, तो जरूर जाएँ इन 4 जगहों पर

Advertisment

Most Expensive Minerals: कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मिनरल, सोने और प्लेटिनम इसके आगे लगते है सस्ते

Aaj Ka Panchang: गुरुवार को रहेगा वरियान योग, ये है शुभ काम करने का शुभ मुहूर्त

धार न्यूज, मप्र न्यूज, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में, मप्र चुनाव 2023, मोहनखेड़ा, टंट्या मामा, Dhar News, MP News, Priyanka Gandhi in Madhya Pradesh, MP Election 2023, Mohankheda, Tantya Mama,

MP news dhar news मप्र न्यूज धार न्यूज tantya mama MP election 2023 Mohankheda Priyanka Gandhi in Madhya Pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें