Advertisment

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांकेर में बोली- प्रियंका गांधी प्रदेश की चर्चा पूरे देश में, बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया

छत्तसीगढ़ के कांकेर में प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की उन्होंने इंदिरां जी 1972 में बस्तर में आई थी,

author-image
Agnesh Parashar
Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांकेर में बोली- प्रियंका गांधी प्रदेश की चर्चा पूरे देश में, बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया

बस्तर। छत्तसीगढ़ के कांकेर में प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की उन्होंने इंदिरां जी 1972 में बस्तर में आई थी, शायद आपने वो फ़ोटो देखी होगी जिसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि बस्तर से मेरा बहुत पुराना नाता है। इंदिरा जी ने उस समय जो कहा था, भूपेश बघेल आज उसे पूरा कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से आज प्रदेशभर में विद्यालय, महाविद्यालय खोले गए हैं।

बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम : प्रियंका गांधी

आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है, मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है। आपका भरोसा हमारे साथ बना है। जब इंदिरा जी छत्तीसगढ़ आयी थी तब उन्होंने स्वामी आत्मनन्द से कहा कि शिक्षा का विकास करना है, आज भूपेश बघेल की सरकार यह कार्य कर रही है।

लोगों को मिल रहा रोजगार

आज आपकी सरकार आपको आगे बढाने का काम कर रही है, यहां का मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। बस्तर आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है, बहुत लोगों को रोजगार मिल रहा है। 60 से ज्यादा वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। मनरेगा योजना भी हमारी सरकार ने लायी है।

Advertisment

प्रदेश की चर्चा पूरे देश में: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आपके प्रदेश की चर्चा पूरे देश में है, कितना काम और कितना तेजी से विकास हो रहा है। यहां विकास गांव में हो रहा है यहां का किसान खुश है और जितने भी कार्य हो रहे हैं, यहां स्थानीय निकायों से कार्य हो रहा है।

सरकार पुरानी पेंशन दे रही

मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार ने पेसा कानून लागू करके इसे और भी सशक्त बनाया। आज भी अरबों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ की सरकार ने 24 घण्टे के भीतर ही ऋणमाफी करने का काम किया था। आज छत्तीसगढ़ की सरकार पुरानी पेंशन दे रही है।

40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये

यहां 5 सालो में करोड़ो रुपये जनता के जेब में डाले गए हैं, 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। उत्तर भारत में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, यहां छत्तीसगढ़ में मैं गर्व के साथ कहना चाहती हूं,  गौठान बनने से आवारा पशुओं की समस्या हल हुई है और आपको लाभ भी हुआ है।

Advertisment

किसान खुश है कर्ज माफ किया गया

खेती में देशभर में किसान परेशान है, यहां का किसान खुश है कर्ज माफ किया गया है, समर्थन मूल्य में धान खरीदी हुई है। आपकी उपज के लिए अतिरिक्त लाभ मिल रहा है, प्रदेश में जितना संसाधन है उसे आपको हाथों में वापस दिया जा रहा है।

पशुपालकों को बहुत हो रहा लाभ

भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है, गोबर से भी पशुपालकों को बहुत लाभ हो रहा है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता का दाम 4 हजार रुपये किया। 5 लाख तक मुफ्त इलाज और सरकारी कॉलेजों में छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ

स्व-सहायता समूह की महिलाओं का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया गया। इस तरह की योजनाएं आपके लिए बनाई गई ताकि आपको सीधा लाभ मिले। आज छत्तीसगढ़ का पूरे देश मे पहचान है, सम्मान है। छत्तीसगढ़ आज सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर विकसित हो रहा, यहां भगवान राम जी 14 वर्ष बिताए, जहां समय बिताए उसका रामवनगमन पथ के रूप में विकास कर रहे है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Ram Janmabhoomi: राम जन्मभूमि से सटी मस्जिद के मुतवल्ली ने मंदिर ट्रस्ट के साथ मस्जिद बिक्री का किया समझौता, पढ़े पूूरी खबर

Viral Video: ‘मुझे साबुन पसंद है’, कहकर महिला ने खाया साबुन, वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर हो जायेंगे हैरान

Delhi News: तीस हजारी फायरिंग कांड में आठ वकीलों को मिली जमानत, एडवोकेट्स दो समूहों में हुई थी भिड़ंत

Jharkhand News: राज्य कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों को किया मंजूर, कैंसर-रैबीज को लेकर किया यह फैसला

Weather Update Today: आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बस्तर न्यूज, छत्तसीगढ़ न्यूज, प्रियंका गांधी छत्तसीगढ़ विजिट, सीएम बघेल, कांकेर में प्रियंका गांधी, Bastar News, Chhattisgarh News, Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit, CM Baghel, Priyanka Gandhi in Kanker

CM Baghel chhattisgarh news bastar news बस्तर न्यूज Priyanka Gandhi in Kanker Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit छत्तसीगढ़ न्यूज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें