Advertisment

UP Election 2022: तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

UP Election 2022: तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत, Priyanka Gandhi reached Lucknow on a three day tour for UP Election 2022

author-image
Shreya Bhatia
UP Election 2022: तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

लखनऊ। (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकलीं।

Advertisment

इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए हजरतगंज पहुंचीं और वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी।

विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। सिंह ने बताया कि प्रियंका अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अमेठी तथा रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वह बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी। उसके बाद शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

Advertisment
Uttar Pradesh Election 2022 Uttar Pradesh up assembly election 2022 Priyanka Gandhi" Priyanka Gandhi Vadra Lucknow news Lucknow coronavirus news Corona deaths in Lucknow Congress Priyanka Gandhi on Crematorium Congress General Secretary Priyanka Gandhi Congress cm yogi adityanath
Advertisment
चैनल से जुड़ें