Advertisment

अमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी संभालेंगीं ये जिम्मेदारी, राहुल गांधी को लेकर भी आया ये बड़ा अपडेट

Priyanka Gandhi Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने की बजाय कांग्रेस में प्रचार करने की जिम्मेदारी संभालेंगी।

author-image
Bansal news
अमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी संभालेंगीं ये जिम्मेदारी, राहुल गांधी को लेकर भी आया ये बड़ा अपडेट

हाइलाइट्स

  • प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव

  • राहुल गांधी अमेटी से नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • सोनिया गांधी ने स्वास्थ के चलते नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Advertisment

Priyanka Gandhi Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा के लिए रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों की मानें को प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनावी रण में नहीं उतरेंगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का ध्यान चुनाव लड़ने पर नहीं, बल्कि चुनाव प्रचार करने पर हैं।

कुछ दिनों पहले अटकलें लगाईं जा रही थीं कि इस बार खुद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रायबरेली से चुनावी मैदान पर उतर सकती हैं। जबकि राहुल गांधी वायनाड छोड़ एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisment

यूपी कांग्रेस इकाई ने आलाकमान को भेजा था प्रस्ताव

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए यूपी कांग्रेस इकाई ने आलाकमाक को प्रस्ताव भेजा था।

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1784966541303538083

वहीं पिछले दिनों से सीईसी की बैठक में इन दोनों सीटों की दावेदारी को लेकर चर्चा भी की गई थी। मीटिंग में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने पर इंकार कर दिया था।

2019 में राहुल का अमेटी में मिली थी हार

राहुल गांधी काफी लंबे समय से उत्तरप्रदेश की अमेठी  लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन 2019 में उन्हें अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisment

हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी के अलावा वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन भरा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागच सीट है, जिसके बाद माना जा रहा था कि राहुल वापस अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से मैदान में उतर सकती हैं।

https://twitter.com/shaandelhite/status/1784930838821654746

लेकिन दोनों ने साफ मना कर दिया था। अब गांधी परिवार की परंपरागत सीट से कांग्रेस किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

प्रियंका के पति चुनावी मैदान में!

2019 में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। वह इस सीट पर 1999 से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

Advertisment

सोनिया गांधी का चुनाव नहीं लड़ने की मुख्य वजह उनका खराब स्वास्थ माना जा रहा है। सोनिया गांधी फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजनीति गलियारों में ये भी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, दरअसल 30 अप्रैल को हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पूरा देश चाहता है कि मैं राजनीति में सक्रिय रहूं और मैं देश की जनता के बीच रहूं।

क्या रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार वायनाड से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। पर खबरें यह भी आ रही हैं कि वह इस बार अमेठी से चुनाव न लड़कर वानयाड और रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 1999 से रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी का कब्जा रहा है।

Advertisment

अगर इस बार स्वास्थ और राजस्थान से राज्यसभा सांसद होने के कारण वह चुनावी मैदान से बाहर हैं, जबकि अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी वानयाड और रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने की जीतू के इस्तीफे की मांग: कांग्रेस के अंदर भी पनपी बगावती आग; वजह- पटवारी ने की राहुल गांधी की बात दरकिनार!

Advertisment

ये भी पढ़ें- Amit Shah Deep fake Video: डीप फेक वीडियो पर बोले अमित शाह, कहा कांग्रेस ने जारी किया वीडियो; राहुल गांधी पर कसा तंज

Advertisment
चैनल से जुड़ें