Advertisment

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas को किया रोस्ट, एज गैप को लेकर कही यह बात

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas को किया रोस्ट, एज गैप को लेकर कही यह बात Priyanka Chopra roasted husband Nick Jonas, said this about age gap

author-image
Bansal News
Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas को किया रोस्ट, एज गैप को लेकर कही यह बात

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra)ने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’’ से एक क्लिप साझा कर अपने पॉप स्टार पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अलगाव की अफवाह फैलाने वालों पर कटाक्ष किया है। प्रियंका ने सोमवार को सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नाम से पति का उपनाम हटा दिया। प्रियंका के इस कदम से अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह अमेरिकी गायक-गीतकार निक जोनस से अलग होने वाली हैं। प्रियंका ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी।

Advertisment

मंगलवार देर शाम इंस्टाग्राम पर प्रियंका (39) ने शो की एक क्लिप साझा की, जिसमें वह निक (29) के साथ नजर आईं। प्रियंका ने लिखा, ‘‘मेरे पति और उनके भाई रात के खाने के लिए एक अच्छा रोस्ट ले कर आये। जोनस होने का यही तो लाभ है।’’ इसमें उन्होंने इमोजी भी लगाई है। वीडियो क्लिप में प्रियंका अपने और पति की उम्र के बीच 10 साल का अंतराल होने पर भी मजाक बनाती नजर आईं। प्रियंका ने कहा कि दंपति एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाते हैं। अदाकारा ने कहा कि निक ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग टिकटॉक का उपयोग करने का तरीका सिखाया।

प्रियंका ने चुटकी ली, ‘‘मैंने उन्हें बताया कि अभिनय का सफल करियर कैसा होता है।’’ प्रियंका ने मजाक करते हुए कहा कि परिवार में वह सबसे मशहूर जोनस हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘क्या आप लोगों ने देखा है कि जोनस बंधु कितनी सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करते हैं? वे हमेशा इंस्टाग्राम पर, अपने फोन पर रहते हैं। यह बहुत प्यारा है। इसके बावजूद सभी के फॉलोअर की संयुक्त संख्या मेरे फॉलोअर से कम है। मुझसे कम फॉलोअर हैं उनके। इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय जोनस मैं हूं। इस तरह, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय जोनस हैं।’’

priyanka chopra nick jonas wedding priyanka chopra nick jonas divorce news priyanka chopra nick jonas divorce priyanka chopra nick jonas priyanka chopra jonas priyanka chopra divorced nick jonas priyanka chopra divorce with nick jonas priyanka chopra divorce video priyanka chopra divorce rumors priyanka chopra divorce reason priyanka chopra divorce nick jonas priyanka chopra divorce news priyanka chopra divorce priyanka chopra crying priyanka chopra and nick jonas separation priyanka chopra and nick jonas divorce priyanka chopra and nick jonas priyanka chopra Priyanka nick jonas wife nick jonas spaceman nick jonas songs nick jonas priyanka nick jonas interview nick jonas gq nick jonas divorce nick jonas kevin jonas jonas brothers Jonas joe jonas
Advertisment
चैनल से जुड़ें