Advertisment

Priyanka Chopra: नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर प्रियंका का फूटा गुस्सा

Priyanka Chopra: नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर प्रियंका का फूटा गुस्सा Priyanka Chopra: Priyanka got angry for being called 'Nick Jonas' wife' instead of taking the name

author-image
Bansal News
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बनी 'एमएएमआई' मुंबई फिल्म महोत्सव की अध्यक्ष

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास Priyanka Chopra ने एक खबर में उनका नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' Nick Jonas कहे जाने पर एक मीडिया संस्थान की जमकर आलोचना की है। प्रियंका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर उस मीडिया संस्थान की एक समाचार खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज के दौर में भी महिलाओं के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर हैरानी होती है।

Advertisment

हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया संस्थान के नाम का खुलासा नहीं किया है। प्रियंका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह बहुत ही दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी 'किसी की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जाता है। कृपया विस्तार से बताएं कि आज के दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता है।’’ उन्होंने अपने पोस्ट में पति निक जोनास को भी टैग किया। प्रियंका इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’’ के प्रचार में जुटी हुई हैं।

priyanka chopra priyanka chopra jonas nick jonas priyanka chopra and nick jonas priyanka chopra and nick jonas divorce priyanka chopra and nick jonas separation priyanka chopra divorce with nick jonas priyanka chopra nick jonas priyanka chopra nick jonas wedding nick jonas and priyanka chopra nick jonas priyanka chopra nick jonas priyanka chopra interview nick jonas priyanka chopra wedding priyanka chopra interview priyanka chopra wedding
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें