30 November History: 18 बरस की भारतीय लड़की ने जीता था दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब, जाने कौन आज के इतिहास में

2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा

30 November History: 18 बरस की भारतीय लड़की ने जीता था दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब, जाने कौन आज के इतिहास में

नई दिल्ली। 30 November History तीस नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं।

इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।

1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 :बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008 : मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

https://twitter.com/i/status/1597975687868342272

ये भी पढ़ें

Bharat Gaurav Yatra Train: चेन्नई से पुणे आ रही ट्रेन में 40 यात्री हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, प्लेटफॉर्म पर उतारकर किया इलाज

Ashok Nagar News: बिजली की किल्लत से परेशान किसानों ने लगाया बिजली विभाग में ताला, जानें पूरा मामला

MP Balaghat News: बैलेट पेपर मामले में बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के बाद अब SDM भी निलंबित, इनको मिला प्रभार

Rahul Dravid: टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI ने बढ़ाया कार्यकाल

Uttarakhand Tunnel Rescue: चट्टानों से टपकते पानी से बुझाई प्यास, अब एम्स-ऋषिकेश में होगी स्वास्थ्य जांच 17 दिन में सुरंग से जीती 41 जिंदगियां ! 

30 November History, Miss World, Priyanka Chopra, Today History

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article