Advertisment

National Creators Award 2024: PM मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए गए सम्मानित, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

National Creators Award 2024: मोदी ने आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया गया।

author-image
Kalpana Madhu
National Creators Award 2024: PM मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए गए सम्मानित, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

National Creators Award 2024:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया गया। देश में पहली बार दिए जा रहे इस पुरस्कार के लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए थे और तकरीबन 10 लाख वोट डाले गए हैं ।

Advertisment

https://twitter.com/i/status/1765986205869486554

   कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड

https://twitter.com/i/status/1765972923687342080

मोदी ने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड दिया है। साथ ही कल्चरल एंबेसडर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को सौंपा है। इसके अलावा कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

   कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को

https://twitter.com/i/status/1765974175385079817

साथ ही कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को सौंपा है। इसके अलावा कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

https://twitter.com/i/status/1765970021228884472

पीएम मोदी ने गौरव चौधरी को तकनीकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। कामिया जानी को पसंदीदा ट्रैवल क्रिएटर पुरस्कार प्रदान किया गया।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंक्ति पांडे को फेवरेट ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया।

पीएम ने रणवीर अल्लाहबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया।

कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मल्हार कलांबे को स्वच्छता एंबेसडर पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड प्रदान किया।

Advertisment

इसके साथ ही श्रद्धा को सबसे रचनात्मक निर्माता-महिला पुरस्कार प्रदान किया।

वहीं सर्वाधिक रचनात्मक क्रिएटर-मेल पुरस्कार आरजे रौनक (बौआ) को प्रदान किया।

बेस्ट क्रिएटर इन फूट कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार कबिता सिंह (कबिताज़ किचन) को दिया गया।

Advertisment

   क्या-क्या हैं अवॉर्ड की कैटेगरीज

20 श्रेणियों में प्रदान किए गए पुरस्कार

वर्ष का विघ्नकर्ता

वर्ष के सेलिब्रिटी निर्माता

ग्रीन चैंपियन पुरस्कार

सामाजिक परिवर्तन का समर्थन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार

सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि निर्माता

वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत

अंतरराष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार

स्वच्छता राजदूत पुरस्कार

न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड

टेक क्रिएटर अवॉर्ड

हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड

सर्वाधिक रचनात्मक रचनाकार (पुरुष एवं महिला)

खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता

शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार

गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर

सर्वश्रेष्ठ सूक्ष्म निर्माता

सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता

सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस निर्माता

Advertisment
चैनल से जुड़ें