/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/PM-Modi-Meet-Olympic-Players.webp)
Prime Minister Narendra Modi met Indian Olympics players at his residence After the end of Paris Olympics 2024 Hindi news
PM Modi Meets Olympic Players: पेरिस ओलंपिक 2024 की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Meets Olympic Players) ने भारतीय खिलाड़ियों ने उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेकर भारत लौटे खिलाड़ियों के साथ मजेदार और ज्ञानवर्धक वर्ता की। इस बातचीत में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शूटर श्रेयसी सिंह भी अपने निकनेम को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं ये खिलाड़ी क्यों हैं इतनी चर्चाओं में।
https://twitter.com/narendramodi/status/1824293071015604416
पीएम ने दिया था सरपंच निकनेम
भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में पेरिस ओलंपिक 2024 (PM Modi Meets Olympic Players) में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जब वह प्रधानमंत्री मोदी के आवास पहुंचे तो पीएम ने उन्हें 'सरपंच साहब' कहकर संबोधित किया। मगर आपको बता दें कि हरमनप्रीत सिंह सरपंच नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही उन्हें उनकी कप्तानी के स्टाइल के लिए यह निकनेम दिया है।
पीएम मोदी ने सर्वप्रथम यह शब्द उस वक्त उपयोग किया था जब भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने के बाद पीएम से फोन पर बात कर रही थी। खुद को सरपंच साहब के रूप में बुलाए जाने पर हरमनप्रीत जोर-जोर से ठहाके मारने लगे थे।
श्रेयासी सिंह हैं BJP की विधायक
हरमनप्रीत सिंह के अलावा दूसरी भारतीय खिलाड़ी श्रेयासी सिंह (PM Modi Meets Olympic Players) हैं, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद काफी चर्चाओं में आईं। दरअसल, श्रेयसी सिंह बिहार से 32 साल की शूटर हैं। हालांकि, वह इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने में विफल रही थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेयसी सिंह ने बताया कि वह बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। श्रेयसी ने बताया कि उनके विधायक होने की वजह से उनके दोस्त उन्हें असली नाम से पुकारने की बजाय विधायक कहकर पुकारते हैं।
श्रेयसी और हरमनप्रीत का करियर
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (PM Modi Meets Olympic Players) करीब एक दशक से भारतीय सीनियर हॉकी टीम के सदस्य बने हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2020 टोक्यो ओलंपिक में बतौर खिलाड़ी भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।
जबकि पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने बतौर कप्तान कांस्य पदक जीता। वर्ष 2023 में हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत होने से पहले उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी का कार्यभार सौंप दिया गया था।
वहीं, श्रेयसी सिंह ने साल 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में रजत पदक और एक बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वह पेरिस ओलंपिक 2024 की ट्रैप शूटिंग इवेंट में आगे नहीं बढ़ पाई थीं।
ये भी पढ़ें- Delhi News: SC से राहत मिलने के बाद पदयात्रा करेंगे मनीष सिसोदिया! दिल्ली की जनता से करेंगे सीधा संवाद, ये रहेगा समय
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें