Advertisment

MP में PM मोदी: धार में कहा- कांग्रेस बाबा साहेब से करती है घोर नफरत, जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया

Lok Sabha Chunav 2024: MP में PM मोदी: खरगोन में सभा को कर रहे संबोधित; कहा- विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं

author-image
Preetam Manjhi
MP में PM मोदी: धार में कहा- कांग्रेस बाबा साहेब से करती है घोर नफरत, जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश दौरा
  • कहा- कांग्रेस बाबा साहब से करती है घोर नफरत
  • कांग्रेस के इरादे बेहद खतरनाक- प्रधानमंत्री मोदी
Advertisment

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान PM नरेंद्र मोदी दौरे पर हैं। पहले पीएम ने खरगोन में सभा को संबोधित किया। इसके बाद अब धार में सभा को संबोधित किया। पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब से घोर नफरत करती है। साथ ही कहा कि जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया।

आपको बता दें कि खरगोन लोकसभा सीट से बीजेपी ने गजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के पोरलाल खरते से है।

खरगोन के बाद प्रधानमंत्री मोदी धार के लिए रवाना होंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में एक महीने के अंदर पीएम मोदी का ये 7वां दौरा है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1787717425678459322

खरगोन और धार में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन की साजिश रोकने चाहिए 400 सीटें

- कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा- पीएम मोदी

- कांग्रेस का परिवार बाबा साहब अंबेडकर से नफरत करता है।

- भारत की पहचान मिटाने की कोशिश सफल नहीं होने दूंगा।

- मैंने कांग्रेस के दिमाग का एक्सरे किया है।

- कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है।

- कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर है।

- कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच गया है।

- एक धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट देने को कहा जा रहा है।

- इंडी गठबंधन की कहावत- अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।

01.00 PM

भारत की पहचान मिटाने की कोशिश मोदी नहीं होने देगासफल

PM मोदी ने कहा कि मैं आज दो टूक कह रहा हूं। इसे कांग्रेस के चट्टे-बट्टे और उनके चाहने वाले (Lok Sabha Chunav 2024) कान खोलकर सुनलें।

ये बात मैं पूरी ताकत से कह रहा हूं कि जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोशिश कभी सफल नहीं होने देंगे।

Advertisment

12.50 PM

ये मुसलमानों को देना चाहते हैं पूरा आरक्षण

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता जो जेल में है और कोर्ट से सजा पा चुके है। अभी जमानत पर बाहर हैं, उनका कहना है कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण मिलना चाहिए। इसका अर्थ ये हुआ कि ये लोग SC, ST और OBC को मिला सारा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

12.45 PM

पीएम बोले- जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अभी तक होश नहीं आया

धार में (Lok Sabha Chunav 2024) सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग हार की हताशा में एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। इन्हें जनता ने ऐसा मारा कि अभी तक होश नहीं आया।

12.30 PM

कांग्रेस बाबा साहब से करती है घोर नफरत

प्रधानमंत्री मोदी ने धार में (Lok Sabha Chunav 2024) सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये संविधान की ताकत है जो नामदार को हटाकर देश ने कामदार को बैठा दिया।

Advertisment

इसी वजह से कांग्रेस से बाबा साहब से नफरत करती है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहब को न मिले।

12.15 PM

धार पहुंचे PM मोदी, जनता का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री मोदी धार पहुंच चुके हैं और सभा को संबोधित कर रहे हैं।

11.05 AM

कांग्रेस के इरादे बेहद खतरनाक

सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के इरादे बेहद खतरनाक हैं, ये समझना हो तो आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी जो कांग्रेस में 20 से 25 साल तक नेता रहे और अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

10.59 AM

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज आपके विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। हम नर्मदा के तट पर रहते हैं। किसी को भी निराश नहीं करते हैं। मैं आज (Lok Sabha Chunav 2024) से मांगने आया हूं।

Advertisment

10.58 AM

खरगोन पहुंचे PM मोदी

इंदौर से खरगोन रवाना हुए

Advertisment
चैनल से जुड़ें