/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/PM-Modi-Visit-Tamil-Nadu.jpg)
रामेश्वरम। PM Modi Visit Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे और उन्होंने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए। मोदी ने वहां ‘प्राणायाम’ भी किया। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया।
मोदी ने रात्रि प्रवास रामेश्वरम में किया था और इसके बाद वह अरिचल मुनाई गए। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वह स्थान है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था।
राम सेतु पर पीएम ने किए फूल अर्पित
राम सेतु को ‘एडम ब्रिज’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसका निर्माण भगवान राम ने रावण से युद्ध करने के लिए लंका जाने के वास्ते ‘वानर सेना’ की मदद से किया था। रविवार को प्रधानमंत्री ने समुद्र तट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/ANI/status/1748932770242736470?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1748932770242736470%7Ctwgr%5Efa4ef10bcf0e7670f027c92f03408e297425ee95%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fpolitics%2Ftamilnadu-pm-modi-performs-puja-at-sri-kothandarama-swamy-temple-in-dhanushkodi-offered-flowers-on-arichal-munai-see-video-2024-01-21-1017708
खेलो इंडिया गेम्स 2023 किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में ‘‘खेलो इंडिया गेम्स 2023’’ का उद्घाटन किया था। उन्होंने शनिवार को श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिरों में पूजा अर्चना भी की थी। रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।
मोदी ने धनुषकोडी में की पूजा-अर्चना
रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को धनुषकोडी में श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। करेंगे और अरिचल मुनाई भी जाएंगे। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वह स्थान है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री कोठंडारामस्वामी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में 'खेलो इंडिया गेम्स 2023' का उद्घाटन किया था। शनिवार को उन्होंने श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया। रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम के ननिहाल में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम
Sukma Naxalites News: सुकमा में CRPF के जवानों ने नक्सली कैंप किया तबाह
MP BJP News: राममय हुआ BJP ऑफिस, 108 दिव्यांग ‘ब्रेल लिपि’ में कर रहे अखंड रामायण का पाठ
IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें