Advertisment

President : महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने किया संबोधित

author-image
Bansal News
President : महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने किया संबोधित

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउण्ड में हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएं सम्मिलित हुईं। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भोपाल आई राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित किया। प्रात: 11:30 बजे राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ। राष्ट्रपति द्वारा आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। विभिन्न जिलों से आ रही दो समूह सदस्य कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताई कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनती गई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई बस्तुएं राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की गई। सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisment

महिला स्व-सहायता समूह को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत अद्भुत हैं। उन्होंने साधारण गरीब परिवार में जन्म लिया। अपनी मेहनत और परिश्रम से आज सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं। कम समय में ही उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूटा, लेकिन वह फिर भी टूटी नहीं। पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उनकी कहानी महिलाओं को आगे बढ़ने में प्रेरणा देती है। सीएम ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदेश में चमत्कार किया है। आज महिलाएं घरेलू उत्पाद के साथ कई कार्य कर रही हैं। महिलाएं आज लखपति की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। प्रदेश में होने वाली भर्तियों में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा। आज अभी संकल्प लें, हम गरीब नहीं रहेंगे। हम बेटियों को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिया।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-16-at-12.53.27-PM.mp4"][/video]

President of India president murmu president droupadi murmu president draupdi murmu president draupadi murmu news president draupadi murmu in jharkhand president draupadi murmu india president draupadi murmu droupadi murmu president droupadi murmu draupadi murmu president of india draupadi murmu president draupadi murmu new president akhil giri comment on president droupadi murmu akhil giri comment on president draupadi murmu akhil giri comment on president
Advertisment
चैनल से जुड़ें