Advertisment

President द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर

author-image
Bansal News
President द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सीएम शिवराज सिंह ने रविवार को भोपाल में पत्रकारों से कहा कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय के हित में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए विस्तार) अधिनियम (पेसा) भी आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा। सरकार ने पिछले साल आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था। पेसा अधिनियम-1996 ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी के साथ जनजातीय आबादी के शोषण को रोकने के लिए तैयार किया गया था। यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में, विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए ग्राम सभाओं को विशेष अधिकार देता है।

Advertisment

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिनियम के तहत नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे राज्य में 15 नवंबर को लागू किया जाएगा। शिवराज ने कहा, ‘‘शहडोल जिले के लालपुर गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम होगा।’’ मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लालपुर गांव में राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

president ram nath kovind President President of India president kovind president draupadi murmu akhil giri comment on president draupadi murmu akhil giri comment on president droupadi murmu akhil giri on draupadi murmu akhil giri on president akhil giri remark on draupadi murmu draupadi murmu draupadi murmu biography draupadi murmu insult draupadi murmu insult video draupadi murmu latest news draupadi murmu mp visit draupadi murmu news draupadi murmu president draupadi murmu visit mp droupadi murmu droupadi murmu president droupadi murmu visit mp new president draupadi murmu president draupadi murmu mp news president draupadi murmu news president draupadi murmu visit madhya pradesh president ramnath kovind to visit mp President visit Bhopal president visit mp president's odisha tour tmc leader on president tmc on draupadi murmu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें