Advertisment

राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में होगा सुधार पर नहीं लिया अग्निवीर का नाम, 2036 ओलिंपिक की तैयारी में भारत

Parliament Joint Session Live Update: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में संयुक्त सेशन यानी लोकसभा और राज्‍यसभा को संबोधित करेंगी।

author-image
Aman jain
राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में होगा सुधार पर नहीं लिया अग्निवीर का नाम, 2036 ओलिंपिक की तैयारी में भारत

Parliament Joint Session Live Update: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में संयुक्त सेशन यानी लोकसभा और राज्‍यसभा को संबोधित करे रही हैं।

Advertisment

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू हो चुका है। अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून से बहस शुरू होगी।

पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव की बहस पर 2 या 3 जुलाई को जवाब देंगे। पल पल की अपडेट के लिए बने बंसल न्‍यूज के साथ.....

लाइव अपडेट

12:08 PM

सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता है बेहद जरूरी

राष्ट्रपति के अभिभाषण में आपातकाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि 'संविधान पर अनेक बार हमले हुए हैं आपातकाल के समय देश में हाहाकार मच गया था।' उन्होंने आगे कहा कि एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता जरूरी है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पिछले एक दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

Advertisment

12:03 PM

खरीफ फसलों के लिए हुई MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है, इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है।

12:01 PM

भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

राष्ट्रपति बोलीं- इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध न हो ये हम सभी का दायित्व और कर्तव्य है। जब संसद सुचारू चलती है, स्वस्थ्य चर्चा होती है।

लोगों का विश्वास पूरी व्यवस्था पर बढ़ता है। जब भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो इसमें आपकी भी सहभागिता होगी। आने वाला दौर भारत का है, सदी भारत की है, इसका असर हजार साल तक रहेगा।

Advertisment

11:59 AM

26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस

राष्ट्रपति ने कहा कि 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में भी उन जगहों पर संविधान पूरी तरह लागू हो गया है जहां 370 के कारण यह संभव नहीं था।

11:57 AM

आपातकाल को बताया संविधान पर सीधा हमला

राष्ट्रपति ने कहा- आने वाले कुछ महीने में भारत गणतंत्र के रूप में 75 साल पूरे करने जा रहा है। देश में संविधान लागू होने के बाद भी कई बार हमले हुए है। आज 27 जून है, 25 जून 1975 को लागू हुआ आपातकाल संविधान पर हमले का सीधा सबूत है। लेकिन देश ने इससे उबरकर दिखाया।

11:55 AM

हमें चांद पर पहुंचने और डिजिटल पेमेंट पर गर्व होना चाहिए

राष्‍ट्रपति ने कहा दहमारी सफलताएं हमारी साझी धरोहर हैं, उन्हें अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए हमे उन पर गर्व होना चाहिए।

Advertisment

जो भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो हमें गर्व होना चाहिए। जो भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार पहुंचता है तो हमें गर्व होना चाहिए। आज पूरा विश्व हमें मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में सम्मान देता है। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

11:52 AM

बिरसा मुंडा और रानी दुर्गावती की धूमधाम से मनाई जाएगी

मेरी सरकार विकास के साथ विरासत पर भी काम कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा।

रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को भी धूमधाम से मनाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत तमिल संघम जैसी परंपरा भी हमारी सरकार ने शुरू की है।

Advertisment

11:49 AM

ग्लोबल हब बनेगी नालंदा यूनिवर्सिटी

भारत में नालंदा यूनिवर्सिटी के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा है। मुझे विश्वास है कि नई यूनिवर्सिटी इसे ग्लोबल हब बनाने में मददगार होगी।

11:47 AM

CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू

अब दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता होगी। नए कानून से इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। मेरी सरकार ने CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। मैं इन लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।

11:45 AM

2036 ओलिंपिक की तैयारी में भारत

भारत के युवा खिलाड़ी कुछ दिन बाद पेरिस ओलिंपिक जाने वाले हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। इसके साथ ही हम 2036 ओलिंपिक की तैयारी के लिए प्रयासरत हैं।

Advertisment

11:42 AM

पेपर लीक करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

राष्‍ट्रपति ने कहा हाल ही में कुछ परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं, इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। संसद ने भी इसके लिए कानून बनाया है। इसके माध्‍यम से मिलेगी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

11:41 AM

सेनाओं ने खरीदे जाएंगे भारतीय कंपनियों से हथियार

हमारी सेनाओं ने हथियार और उपकरण भारतीय कंपनियों से ही खरीदने का निर्णय लिया है। सैनिकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए 4 दशक बाद वन रैंक वन पेंशन योजना लागू हुई।

11:40 AM

दुगनी गति से बने नेशनल हाईवे

राष्ट्रपति ने कहा कि 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई है। मेरी सरकार में पहली बार इतने व्यापक रूप से काम हो रहा है। नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ की लागत से सेमी कंडक्टर प्लान बनाया जा रहा है। स्थायी शांति के लिए काम कर रही है।

11:35 AM

सपा सांसद आरके चौधरी की सेंगोल पर टिप्पणी पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "वे भगवान राम को बदलना चाहते हैं, दूसरे दिन उन्होंने अपने सांसद की तुलना भगवान राम से की है"

https://twitter.com/ANI/status/1806206286868226362

11:33 AM

सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा-कांग्रेस सरकार के अंत की शुरुआत

https://twitter.com/ANI/status/1806205772726157695

भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, "कांग्रेस में बहुत ज्यादा मतभेद है यह मतभेद गुटबाजी में बदलने वाला है। यह कांग्रेस सरकार के अंत की शुरुआत है।"

11:30 AM

सरकार ही पूरा कर सकती है लोगों की आकांक्षा- राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,'देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी। आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।'

11:24 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

https://twitter.com/ANI/status/1806203884236677531

राष्‍ट्रपति ने कहा, "सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।"

11:23 AM

राष्‍ट्रपति ने कहा- छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/1806202256720634027

18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी गवाह बनेगी।

आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे..."

11:22 AM

ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास गति को तेज किया जाएगा। ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है और आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम सामने आएंगे।

किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर करेंगे।

11:20 AM

महिलाओं ने लिया मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, 'ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।

11:18 AM

राष्‍ट्रपति ने जताया चुनाव आयोग का आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी और देश में सफल चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का आभार जताया। राष्‍ट्रपति ने देशवासियों की तरफ से चुनाव आयोग का आभार जताया। राष्ट्रपति ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया और मेरी सरकार को निरंतरता में विश्वास है।

11:14 AM

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा, "राष्ट्रपति राजनीति से ऊपर हैं और उनके अभिभाषण (संसद में) का बहिष्कार करना गलत है।"

https://twitter.com/ANI/status/1806201253430735339

11:11 AM

सपा सांसद को दिया प्रवक्‍ता पूनावाला ने जवाब

https://twitter.com/ANI/status/1806200275461673203

सपा सांसद आरके चौधरी की सेंगोल पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी के सांसद कहते हैं कि सेंगोल राजशाही का प्रतीक है और इसलिए इसे संसद से हटा दिया जाना चाहिए। मुझे बताएं कि जो पार्टी भाई-भतीजावाद का प्रतीक है, वह फिर से भारतीय संस्कृति, तमिल संस्कृति के ऐसे अभिन्न अंग का अपमान करने पर तुली हुई है... अगर यह राजशाही का प्रतीक था तो पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने इसे क्यों स्वीकार किया, क्या वह उस प्रतीक और राजशाही को स्वीकार कर रहे थे..."

11:05 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी।

https://twitter.com/ANI/status/1806199442296684629

11:04 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए लोकसभा पहुंचीं।

https://twitter.com/ANI/status/1806198997708947652

11:03 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह जल्द ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

https://twitter.com/ANI/status/1806198421935804895

11:01 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं। वह जल्द ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

https://twitter.com/ANI/status/1806198139378081879

10:59 AM

आप सांसद संजय सिंह ने दिया बयान

https://twitter.com/ANI/status/1806196646797070690

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "मेरा निलंबन वापस लेने के लिए मैं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं। आज राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही शुरू होगी और राष्‍ट्रपति मुर्मू सत्र का उद्घाटन कर रही हैं। आप सभी जानते हैं कि हमारे साथ क्या हो रहा है, कैसे चुने हुए सीएम को जेल में रखा गया है और कैसे कल उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया...

हम निश्चित रूप से राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे क्योंकि यह राष्ट्रपति का अपना बयान नहीं है, बल्कि वह सरकार का बयान पढ़ती हैं। वह सरकार के लिखे हुए भाषण पढ़ती हैं। इसलिए हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे"।

10:49 AM

राष्‍ट्रपति हुईं संसद के लिए रवाना

https://twitter.com/ANI/status/1806195001657073713

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति शीघ्र ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

10:46 AM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहींं ये बातें

https://twitter.com/ANI/status/1806193574268297267

संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आइए देखें कि वे क्या नए कार्यक्रम देने जा रहे हैं। पिछले साल और उससे पहले उन्होंने कितने कार्यक्रम लागू किए। हम देख रहे हैं कि वे क्या कर रहे हैं और क्या वे करने जा रहे हैं।"

10:20 AM

आप सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/ANI/status/1806191115017535661

10:23 AM

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का किया ऐलान

राष्ट्रपति का अभिभाषण को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया है कि आम आदमी पार्टी दोनों ही सदनों में लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। साथ ही इंडिया अलायन्स से सांसदों से बात करेगी कि वो भी साथ आएं।

यह भी पढ़ें- Singham Again: चेहरे पर खून के छीटें, हाथों में हथियार, ऐसा होगा सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का किरदार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें