Advertisment

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता दौरा, अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत का करेंगी जलावतरण

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को कोलकाता का दौरा करेंगी और इस दौरान वह भारतीय नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगी।

author-image
Bansal news
MP News: आज भोपाल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को कोलकाता का दौरा करेंगी और इस दौरान वह भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत का जलावतरण और एक नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगी। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि मुर्मू हुगली नदी के तट पर ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड’ (जीआरएसई) केंद्र में भारतीय नौसेना के ‘प्रोजेक्ट 17 अल्फा’ के छठे नौसैन्य युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण करेंगी जिससे भारत की समुद्री ताकत में और इजाफा होगा।

Advertisment

परियोजना के तहत पहले युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था। यह तीसरा और आखिरी युद्धपोत है जिसका कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माता ने परियोजना के तहत नौसेना के लिए निर्माण किया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरण और पी17ए जहाजों की प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से है जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं।

यह अत्याधुनिक युद्धपोत आधुनिक उपकरणों से लैस है और सेवा के लिए भारतीय नौसेना को सौंपे जाने से पहले इसका व्यापक परीक्षण किया जाएगा। पी17ए निर्देशित मिसाइल युद्धपोत हैं। प्रत्येक युद्धपोत की लंबाई 149 मीटर है।

इसका वजन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है। ये वायु, सतह और सतह से नीचे तीनों आयामों में खतरों को बेअसर करने में सक्षम है। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू यहां राजभवन में ब्रह्म कुमारी द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का आरंभ करेंगी।

Advertisment

पिछले साल राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुर्मू का पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मार्च में राज्य का दौरा किया था। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर कोलकाता में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

indian navy president droupadi murmu ins vindhyagiri launch president murmu west bengal visit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें