Advertisment

President Visit to CG: छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो दिवसीय दौरे पर ये रहेगा खास

President Visit to CG: छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति, दो दिवसीय दौरे पर ये रहेगा खास, शैक्षणिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगी

author-image
Sanjeet Kumar
President Visit to CG

President Visit to CG

President Visit to CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्‍तीसगढ़ आ रहीं हैं। वे 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगी। इस दौरान वे प्रदेश में आयोजित शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगी। जानें दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति किस समय कहां रहेंगी मौजूद-

Advertisment

पहले दिन 25 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम

राष्‍ट्रपति (President Visit to CG) सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर आएंगी। यहां से वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। दोपहर 1 बजे यहां से रवाना होंगी। यहां से वे राजभवन जाएंगी। दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4:30 बजे नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से भेंटकर चर्चा करेंगी। शाम 6 बजे राजभवन वापस आएंगी और रात्रि विश्राम यही पर करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: Mahadev Satta App Promoter Arrest: महादेव सट्टा ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर दुबई में अरेस्‍ट, एक सप्‍ताह में लाएंगे भारत

दूसरे दिन का ऐसा रहेगा कार्यक्रम

छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन वे सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे रायपुर ए(President Visit to CG) यरपोर्ट से भिलाई जाएंगी। इसके बाद 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्‍सा लेंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से वापस रायपुर राजभवन आएंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Kanker Kanharpuri Dussehra: कांकेर कन्‍हारपुरी गांव में ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की याद में दशहरा, जानें कौन हैं ये

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News President Visit to Chhattisgarh President Draupadi Murmu visits Chhattisgarh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें