Advertisment

हैदराबाद में Global Spirituality Mahotsav 14 मार्च से, शांति और सद्भाव के लिए दुनियाभर से जुटेंगे 75 हजार लोग

Global Spirituality Mahotsav: तेलंगाना में ’हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ कान्हा शांति वनम् में ‘ग्लोबल स्प्रिचुअलिटी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा

author-image
Kalpana Madhu
हैदराबाद में Global Spirituality Mahotsav 14 मार्च से, शांति और सद्भाव के लिए दुनियाभर से जुटेंगे 75 हजार लोग

Global Spirituality Mahotsav: तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी हिस्से में स्थित ‘’हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ के मुख्यालय कान्हा शांति वनम् में ‘ग्लोबल स्प्रिचुअलिटी महोत्सव’ (वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव) का आयोजन 14 से 17 मार्च तक किया जाएगा।

Advertisment

[video width="360" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-12-at-6.38.30-PM.mp4"][/video]

बता दें कि यह महोत्सव दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर में होगा।

   राष्ट्रपति करेंगी महोत्सव का उद्घाटन

President Murmu to Inaugurate World Spiritual Mahotsav in City on March 15

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 मार्च को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

   भारत में बढ़ रहा है आध्यात्मिक पर्यटन

किशन रेड्डी ने कहा, “ भारत ने संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन शैली को दिखाया है जो दुनिया को प्रेरित कर रहा है। हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान से दुनिया के सामने एक उदाहरण बनकर खड़े हैं और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बन गये हैं। भारत में आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ रहा है।’

Advertisment

उन्होंने कहा कि विश्व शांति की दिशा में‘ग्लोबल स्प्रिचुअलिटी महोत्सव’ में आध्यात्मिक गुरु एक मंच पर आ रहे हैं।

   चार दिवसीय होगा ये सम्मेलन

रेड्डी ने कहा, ‘जी20 शिखर सम्मेलन में, हमने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का फैसला किया था। आगामी सम्मेलन भी उसी थीम का क्रम है – सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के बीच एकजुटता और उन्हें हर देश में आध्यात्मिक रूप से एक साथ लाना।’

   बेहद अनोखा है थीम

Global Spirituality Mahotsav 2024, Spiritual Congregation, Spirituality, Hyderabad, Droupadi Murmu, Jagdeep Dhankhar, Peace, Yoga, meditation, Vasudhaiva Kutumbakam, Ramakrishna Mission, Art of Living, Patanjali

चार दिवसीय आध्यात्मिकता सम्मेलन का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और हार्टफुलनेस द्वारा किया जा रहा है जिसकी थीम ‘आंतरिक शांति से विश्व शांति’(Inner Peace to World Peace) है।

Advertisment

300 से अधिक आध्यात्मिक संगठन जुटेंगे

आयोजकों ने कहा कि आध्यात्मिकता सम्मेलन में 300 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों और एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।

   सम्मेलन का उद्देश्य दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता से जुड़ना

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य अंतरधार्मिक संवाद करना और हर उम्र और हर क्षेत्र के लोगों को दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता से जुड़ने में मदद करना है।

   सम्मेलन में होंगे कई कार्यक्रम

उसमें कहा गया है कि सम्मेलन में विभिन्न पैनल परिचर्चाएं, आध्यात्मिकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारत के आध्यात्मिक इतिहास को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी और शांति कथाएं समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें