Advertisment

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं।

author-image
Bansal news
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। मुर्मू ने यहां मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय लगभग 1.85 लाख छात्र विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मद्रास विश्वविद्यालय लैंगिक समानता का एक ज्वलंत उदाहरण है।’’

Advertisment

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘‘हम लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके’’ अपने देश की प्रगति में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

मुर्मू ने स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र सभ्यता और संस्कृति का उद्गम स्थल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तिरुक्कुरल सदियों से हम सभी का मार्गदर्शन कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भक्ति काव्य की महान परंपरा तमिलनाडु से शुरू हुई और इसे भ्रमण करने वाले संत देश के उत्तरी हिस्से में लेकर गए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मंदिरों की वास्तुकला और उनकी मूर्तियां मानवीय उत्कृष्टता को दर्शाती हैं।इससे पहले मुर्मू को राजभवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

ये भी पढ़ें:

Today History: आज ही के दिन जन्मी थी भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे जारी, मुस्लिम पक्ष ने फिर दी बहिष्कार की चेतावनी

West Bengal: सियालदह समेत बंगाल के 37 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

Jharkhand News: अमृत भारत स्टेशन में झारखंड के इन 20 स्टेशनों को किया गया शामिल, पलामू के भी तीन स्टेशन को मिली सौगात

Advertisment

Jaipur Heritage Municipal Corporation: जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर पद से सस्पेंड, रिश्वतकांड में नाम आने पर एक्शन

MK Stalin Women Empowerment president droupadi murmu President Chennai Visit University of Madras
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें