/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Ujjain-News-93.jpg)
President Draupadi Murmu In MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर एमपी आई हैं। आज इंदौर में पहले दिन वे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं, जहां कलाकारों से मुलाकात की। वहीं कल यानी 19 सितंबर को उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगी और 6 लेन हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति ने को इंदौर में कोसा सिल्क और चंदेरी की साड़ी खूब पसंद आईं। राष्ट्रपति ने 2 साड़ी पसंद की और ऑनलाइन पेमेंट कर खरीदीं।
राष्ट्रपति को पसंद आईं ये 2 साड़ियां
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1836401408746406145
राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं, जहां कलाकारों से मुलाकात की। मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उन्हें पेंटिंग गिफ्ट की। कलाकारों से उन्होंने बाग प्रिंट के बारे में जानकारी ली। उन्हें एक गुलाबी रंग की साड़ी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी साडि़यां भी देखीं। उन्हें यहां कोसा सिल्क और चंदेरी सिल्क की दो साड़ियां पसंद आईं। उन्होंने दोनों साडि़यां 33 हजार रुपये में खरीदीं। राष्ट्रपति ने साड़ियों का पेमेंट ऑनलाइन किया।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1836404707184566716
19 सितंबर को उज्जैन में कार्यक्रम
राष्ट्रपति 19 सितंबर को सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। 9 बजे वे रेसिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी। इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर दोपहर तीन बजे तक विश्राम करेंगी। दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 6.20 तक वे समारोह में रहेंगी और इसके बाद पौनेे सात बजे झारखंड केे लिए रवाना होगी।
गोल्ड और सिल्वर मेडल वाले शोधार्थियों को मेडल देंगी राष्ट्रपति
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केवल गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त शोधार्थियों को ही मेडल देंगी। इससे कई शोधार्थी नाराज हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई है। राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों ने बताया कि समय की कमी के कारण राष्ट्रपति केवल 46 शोधार्थियों को ही मेडल दे पाएंगी। जबकि 160 पीएचडी छात्रों ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें