Advertisment

MP News: भोपाल में विश्वरंग महोत्सव-2023 की तैयारी, 54 देशों के साहित्यकारों से सजेगा महोत्सव

साहित्य, संस्कृति और कलाओं के इन्द्रधनुषी रंगों से सराबोर विश्वरंग महोत्सव 2023 अपनी गतिविधयों के बीच 21 दिसंबर के आयोजित किया जा रहा है।

author-image
Bansal news
MP News: भोपाल में विश्वरंग महोत्सव-2023 की तैयारी, 54 देशों के साहित्यकारों से सजेगा महोत्सव

MP News:साहित्य, संस्कृति और कलाओं के इन्द्रधनुषी रंगों से सराबोर विश्वरंग महोत्सव 2023 अपनी व्यापक गतिविधयों के बीच 21 से 24 दिसंबर के दरमियान आयोजित किया जा रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की मेजबानी में होने वाले इस विराट समागम में भारत सहित दुनिया के पचास से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Advertisment

पांचवा सोपान तय करता 'विश्वरंग' इस बार हिन्दी अन्तरराष्ट्रीय परिदृश्य की पड़ताल करता अन्य भारतीय भाषाओं के बीच एक बड़े सांस्कृतिक संवाद का मंच बनेगा। कथाकार एवं पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक(Ramesh Pokhriyal Nishank) समारोह का उद्घाटन करेंगे।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, विश्व हिन्दी सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी तथा वैश्विक हिन्दी संसार के अध्यक्ष  अनिल जोशी सहित देश - विदेश की अनेक गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति इस अवसर को गरिमा प्रदान करेगी।

भाषा कला विज्ञान और तकनीक पर होंगे 50 सत्र

भाषा, साहित्य और कलाओं के साथ ही विज्ञान तथा तकनीक से जुड़े सभी अनुशासनों पर केन्द्रित विषयों के करीब 50 सत्र शामिल(MP News) करते हुए विश्व के नए उभरते मानचित्र को पहचानने की कोशिश 'विश्वरंग' के इस पांचवे संस्करण में होगी।

Advertisment

संबंधित खबर 

International Literature Festival: एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन भोपाल में

भाषा उत्सव, साहित्य उत्सव, रंग उत्सव और कला उत्सव के विभिन्न प्रकल्पों को रचते हुए एक बहुरंगी परिवेश निर्मित होगा। इस बार की एक विशेषता 54 देशों को शामिल करते हुए विश्व में हिन्दी रिपोर्ट का लोकार्पण होगी।

जो विश्व भर में हिन्दी के प्रचार प्रसार का एक आकलन पेश करेगी। जिसे वही के लेखकों की मदद से तैयार किया गया हैं।

Advertisment

4 दिनों तक 54 देशों के साहित्यकारों से सजेगी महोत्सव

इस बार की एक विशेषता 54 देशों को शामिल करते हुए विश्व में हिन्दी रिपोर्ट का लोकार्पण होगी जो विश्व भर में हिन्दी के प्रचार प्रसार का एक आकलन पेश करेगी। जिसे वही के लेखकों की मदद से तैयार किया गया हैं।

50से अधिक देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

देश-विदेश के लगभग 150 से अधिक विश्वविद्यालय एवं सस्थाएं इसमें शामिल(MP News) है जिसमें आगामी बातचीत एवं शैक्षणिक नेटवर्क का निर्माण इस कार्यक्रम का हासिल होगा। देश-विदेश से लगभग 500 से ज्यादा शीर्षस्थ रचनाकार इसमें शामिल हो रहे है।

उम्मीद है सबके बीच संवाद का रिश्ता बनेगा और हिन्दी भारतीय भाषाओं को केन्द्रीयता प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:

Trains Cancellation: मेगा ब्लाक से रतलाम मंडल से गुजरने वाली 34 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी

MP News: दिल्ली में दो दिन चलेगी बीजेपी की बैठक, मप्र में नए प्रदेश प्रभारी पर फैसला संभव, मुरलीधर राव को हटाने की तैयारी

Top News Today: IND vs SA दूसरा वनडे आज, चीन में भूकंप के झटके, प्रशांत सिंह ही रहेंगे MP के महाधिवक्ता

China Earthquake: चीन में भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 116 से ज्यादा लोगों की गई जान

Sehore News: सीहोर के भेरुन्दा में बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

bhopal news MP news ramesh pokhriyal Hindi language dr ramesh pokhriyal nishank Art Festival Literature Festival Vishwa Rang Programme
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें