Advertisment

Premier League: ईपीएल का एक और मैच स्थगित, कप्तानों से कोरोना प्रोटोकॉल पर अमल कराने को कहा

Premier League: ईपीएल का एक और मैच स्थगित, कप्तानों से कोरोना प्रोटोकॉल पर अमल कराने को कहा

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

लंदन, 15 जनवरी ( एपी ) एस्टोन विला (FC Eston Villa) में कोरोना संक्रमण के नये मामले आने के बाद प्रीमियर लीग फुटबॉल का एक और मैच स्थगित हो गया जबकि लीग ने क्लबों के कप्तानों और मैनेजरों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा है ।

Advertisment

लीग ने गुरूवार को कहा ,‘‘ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्टाफ पृथकवास में है ।’’

एस्टोन विला का टोटेनहम (Tottenham Hotspur F.C.) से मैच भी बुधवार को स्थगित हो गया जबकि गुरूवार को एवर्टन के खिलाफ मैच टालना पड़ा ।

लीग ने खिलाड़ियों और मैनेजलरों से आपस में हाथ मिलाने और गोल होने पर जश्न में गले मिलने पर रोक लगाने को कहा है । क्लब के कप्तानों और मैनेजरों से वर्चुअल बैठक के दौरान इस पर फिर जोर दिया गया ।

Advertisment

इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने भी चिंता जताई थी कि खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं ।

खेलमंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने बुधवार को ट्वीट किया था,‘‘ देश में सभी को अपने तौर तरीकों में बदलाव लाना होगा । फुटबॉलर भी अपवाद नहीं है । कोरोना प्रोटोकॉल फुटबॉल पर भी लागू होता है ।’’

हडलस्टोन ने इस ट्वीट के साथ वह खबर भी लिंक की है जिसमें लीग ने क्लबों को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को हाथ मिलाने, हाई फाई और गले लगने से बचने के लिये कहा था ।

Advertisment

एपी

मोना

मोना

Sports News Hindi sports news Premier League News Premier League Hindi News Premier League Football League Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें