Advertisment

Brain Grey Matter During Pregnancy: प्रेगनेंसी में मस्तिष्क में होते हैं बड़े बदलाव, रिसर्च में हुआ खुलासा

प्रेगनेंसी में महिला के दिमाग में होने वाले बदलावों के बारे में जानें।

author-image
Bansal news
Pregnancy

Brain Grey Matter During Pregnancy: प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का सबसे खास समय होता है। प्रेगनेंसी में महिला के शरीर में कई छोटे बड़े बदलाव होते हैं। क्या आप जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान महिला के मस्तिष्क में भी बड़े बदलाव होते हैं। आइये जानते हैं प्रेगनेंसी में महिलाओं के मस्तिष्क में क्या बदलाव होते हैं।

Advertisment

न्यूरो-इमेजिंग तकनीक से हुआ खुलासा

स्पेन की यूनिवर्सिटैट ऑटोनोमा डी बार्सिलोना (UAB) की टीम ने एक नए अध्ययन में पाया है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के मस्तिष्क में महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं। शोधकर्ताओं ने न्यूरो-इमेजिंग तकनीक का उपयोग करके पाया कि प्रेगनेंसी के दौरान मस्तिष्क के ग्रे मैटर में लगभग 5% की कमी होती है।

क्या हैं बदलाव के कारण?

शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रेगनेंसी और उसके बाद के समय में ब्रेन में अहम बदलाव होते हैं। ये बदलाव प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मियल चेंजेज और माताओं की मेंटल कंडीशन से गहराई से जुड़े हुए हैं।

कैसे हुई रिसर्च?

यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया जो प्रेग्नेंट नहीं थीं। यूएबी, ग्रेगोरियो मारनोन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट और हॉस्पिटल डेल मार रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने दूसरे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मिलकर अध्ययन किया।

Advertisment
pregnancy Brain grey matter grey matter In Brain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें