/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/pMUX9xhj-bansal-news-1.webp)
Prebook Galaxy TabS10FE Launch: Samsung ने भारत में अपनी नई टैबलेट सीरीज़ Galaxy Tab S10FE और Galaxy Tab S10FE+ को लॉन्च कर दिया है।
ये दोनों टैबलेट्स Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें S Pen का सपोर्ट भी मिलता है। टैबलेट्स IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से प्रोटेक्ट करता है।
Galaxy Tab S10FE और S10FE+ की कीमत और वेरिएंट
| प्रोडक्ट | वेरिएंट | कीमत |
|---|---|---|
| Galaxy Tab S10FE | WiFi (8GB+128GB) | ₹42,999 |
| WiFi (12GB+256GB) | ₹53,999 | |
| LTE (8GB+128GB) | ₹50,999 | |
| LTE (12GB+256GB) | ₹70,999 | |
| Galaxy Tab S10FE+ | WiFi (8GB+128GB) | ₹64,999 |
| WiFi (12GB+256GB) | ₹75,999 | |
| LTE (8GB+128GB) | ₹75,999 | |
| LTE (12GB+256GB) | ₹86,999 |
लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट्स
Galaxy Tab S10FE पर ऑफर्स:
कीबोर्ड कवर (₹15,999) सिर्फ ₹7,999 में
Galaxy Buds3 (₹14,999) सिर्फ ₹6,999 में
₹4,000 तक का बैंक कैशबैक
Galaxy Tab S10FE+ पर ऑफर्स:
कीबोर्ड कवर (₹18,999) सिर्फ ₹10,999 में
Galaxy Buds3 (₹14,999) सिर्फ ₹6,999 में
₹3,000 तक का बैंक कैशबैक
₹3,000 तक का अपग्रेड बोनस
12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI
उपलब्धता (Availability)
Samsung Galaxy Tab S10FE और S10FE+ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन्हें Samsung.com, Amazon.in और ऑफलाइन स्टोर्स से प्री-बुक कर सकते हैं। टैबलेट्स की सेल 11 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।
Galaxy Tab S10FE सीरीज़ के खास फीचर्स
डिस्प्ले: Galaxy Tab S10FE+ में 13.1 इंच की LCD स्क्रीन है जो पिछले वर्जन से 12% बड़ी है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी दी गई है।
प्रोसेसर: Exynos 1580 SoC के साथ आता है, जिसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
कैमरा: 13MP रियर कैमरा
AI फीचर्स
- Circle to Search
- Galaxy AI Key (Book Cover Keyboard में)
- Samsung Notes
- Object Eraser, Best Face और Auto Trim जैसे स्मार्ट फीचर्स
यह भी पढ़ें- मोटोरोला Edge 60 Fusion पर डिस्काउंट! ऐसे मिलेगा फायदा, 9 अप्रैल से शुरू होगी पहली सेल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें