/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Chhattisgarh-Monsoon-2024.jpg)
Chhattisgarh Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार (15 जून) दोपहर के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक कंरवट बदली। तेज धूप के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया है, लोग परिवार वालों के साथ बाहर घूमने निकल रहे हैं। हालांकि, हवा-तूफान और गरजना के कारण बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।
तार पर गिरे पेड़ की डाल
बारिश होने की वजह से शहर में एक-दो घंटों तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं, ग्रामीण इलाकों में शाम तक बिजली गुल रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के कारण कुछ जगह पर बिजली उपकरणों में खराबी आई है। वहीं, बिजली विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ की डाल बिजली की तारों पर गिर गई थी।
प्री मानसून ने दी दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही अब कई जिलों में लगातार बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
इसके साथ ही प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहेंने। राज्य में लगातार बारिश की वजह से आने वाले हफ्ते में तापमान में भी भारी गिरावट आने की संभावना है। वहीं आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मानसून से खेती में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून के बाद मानसून भी जल्द गी सक्रिय हो जाएगा। प्रदेश में लगातार बरसात होने के बाद खरीफ की फसल के काम में रफ्तार आएगी। बता दें कि इन दिनों किसान खेतों की साफ-सफाई के साथ ही सूखी जुताई भी करवा रहे हैं। साथ ही खाद-बीज का भी भंडारण कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिजली चोरी पर लगा ब्रेक: अब मोबाइल की तरह करना होगा बिजली रिचार्ज, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी
ये भी पढ़ें- कवर्धा पिकअप हादसा: मृतकों के परिजनों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि, भावना बोहरा ने ली 24 बच्चों की जिम्मेदारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us