Advertisment

Pravin kumar Sobti died: लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के भीम का निधन

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले  खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

author-image
Bansal Desk
Pravin kumar Sobti died: लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के भीम का निधन

नई दिल्ली। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले  खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

Advertisment

छाती में संक्रमण की समस्या से थे पीड़ित

अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है। प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें छाती में संक्रमण की समस्या थी। सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया। हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया।’’

एशियाई खेलों में जीते चार पदक

प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे। प्रवीण ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई खेलों में चार पदक भी जीते। प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था। उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हैमर थ्रो में रजत पदक भी जीता था। निर्माता - निर्देशक बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम के किरदार से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। ‘‘महाभारत’’ 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

Bollywood news Entertaiment news In Hindi Mahabharat bheem mahabharat bheem died Praveen Kumar Sobti Praveen Kumar Sobti bheem Praveen Kumar Sobti death Praveen Kumar Sobti dies Praveen Kumar Sobti Mahabharat Praveen Kumar Sobti passes away
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें