Advertisment

PRASHANT KISHORE ON BJP: कांग्रेस को छोड़कर कौन से दूसरे मोर्चे की बात कर रहे हैं प्रशांत किशोर

उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं।

author-image
Gourav Sharma
PRASHANT KISHORE ON BJP: कांग्रेस को छोड़कर कौन से दूसरे मोर्चे की बात कर रहे हैं प्रशांत किशोर

BHOPAL: प्रशांत किशोर ने कुछ दिनों पहले साफ कर दिया कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।लेकिन इसके बावजूद वो दूसरे मोर्चे की बात कर रहे हैं।क्या उनके ये कहने का इशारा ये समझा जाये कि अब कांग्रेस की जगह कोई और पार्टी सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में उभरने वाली है। इससे पहले ही पीके की मदद से अब तक कुछ राज्यों में कई पार्टियों ने जीत हासिल की है। प्रशांत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2024 के आम चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर में सहायता कर रहे है। हालांकि अब उन्होंने कह दिया है कि शायद ही कोई तीसरा या चौथा फ्रंट देश में इलेक्शन जीत पाएगा। अगर कोई भाजपा को हरानी चाहती है तो उसे दूसरे मोर्चे के रूप में उभरना होगा।PRASANT KISHORE ON BJP

Advertisment

दूसरा मोर्चा भाजपा को टक्कर देगा

प्रशांत किशोर ने ये बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं। इस पर प्रशांत ने कहा, 'मैंने कभी नहीं माना कि इस देश में कोई थर्ड या फोर्थ फ्रंट चुनाव जीत सकता है। अगर हम बीजेपी को पहला मोर्चा मानते हैं।' तब पार्टी को हराने के लिए दूसरा मोर्चा होना चाहिए। अगर कोई पार्टी बीजेपी को हराना चाहती है, तो उसे दूसरे मोर्चे के रूप में आगे आना होगा।PRASANT KISHORE ON BJP

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार
बता दें प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया। दरअसल पीके की ओर से दिए गए प्रेजेन्टेशन और उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया था। कांग्रेस ने उन्हें इसमें शामिल करने का प्रस्ताव देकर पार्टी के मिशन 2024 के लिए काम करने की पेशकश की थी। लेकिन सोनिया गांधी ने ये साफ कर दिया था कि अगर प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें कोई विशेष ट्रीटमेंट नहीं दी जाएगी। वहीं प्रशांत पूरी छूट के साथ कांग्रेस में काम करने की आजादी चाहते थे। साथ ही कुछ नेताओं को उनके दूसरी राजनीतिक पार्टियों के लिए काम करने पर भी आपत्ति थी।PRASANT KISHORE ON BJP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें